फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thieves running away after stealing shot the villager

चोरी कर भाग रहे चोरों ने ग्रामीण को गोली मारी

Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves running away after stealing shot the villager
चोरी कर भाग रहे चोरों ने ग्रामीण को गोली मारी
विज्ञापन

रेहड़। गांव दहलावाला में चोरों ने आधा दर्जन घरों में चोरी कर ली। चोरी कर भाग रहे चोरों ने पीछा करने वाले एक ग्रामीण को गोली मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र के गांव दहलावाला में सूर्यपाल सिंह के घर निर्माणाधीन घर में अभी दरवाजा नहीं है। शुक्रवार रात में करीब डेढ़ बजे चोरों ने उसके घर से तीस हजार रुपये की नकदी व जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने शराफत व अबरार के यहां से इलेक्ट्रानिक सामान व महंगे कपड़े आदि चोरी कर लिए। दो अन्य दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर गांव के एक छोर पर साबिर मिस्त्री के निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे। साबिर के भाई जाबिर ने बताया कि रात में करीब दो बजे दो चोर घर में घुसने लगे। आहट होने पर उनकी मां हफीजन की आंख खुल गईं। उन्होंने तुरंत शोर मचा दिया। शोर सुनकर साबिर का छोटा भाई वासिफ, उमर तथा वह खुद भी डंडा लेकर शोर मचाते हुए चोरों के पीछे भागने लगा। चोर गन्ने के खेतों की ओर भागने लगे। वासिफ को नजदीक देख एक चोर ने तमंचा निकाल कर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वासिफ लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चोर हवाई फायर करते हुए गन्ने के खेतों से होते हुए भाग निकले। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सीओ व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घायल को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सुनीता दहिया ने जल्द ही चोरों का पता लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed