फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There will be an increment from the service of the suspended teacher

निलंबित शिक्षिका की सर्विस से ब्रेक होंगे इंक्रीमेंट

Sun, 17 Oct 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
There will be an increment from the service of the suspended teacher
निलंबित शिक्षिका की सर्विस से ब्रेक होंगे इंक्रीमेंट
विज्ञापन

धामपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन सिंह यादव ने हाफिजाबाद बिहारीपुर के प्राथमिक विद्यालय की निलंबित मुख्य अध्यापिका अंजलि वर्मा की सर्विस में लगे सभी प्रकार के इंक्रीमेंटों को ब्रेक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का आदेशों का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को डीएम के आदेश पर हाफिजाबाद के प्राथमिक विद्यालय की मुख्य अध्यापिका को निलंबित कर नूरपुर विकास क्षेत्र के गांव दौलतपुर बिल्लोच के प्राथमिक विद्यालय में संबद्ध कर दिया था। लेकिन शिक्षिका ने संबंधित स्कूल में जाकर योगदान नहीं दिया। रिपोर्ट आ रही है कि शिक्षिका आदेशों का उल्लंघन कर पहले की तरह से हाफिजाबाद के ही स्कूल में उपस्थिति दर्ज कर रही है, जो गंभीर मामला है। उन्होंने शिक्षिका के इंक्रीमेंट ब्रेक करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 14 अगस्त को धामपुर के खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल ने व्हाट्सएप ग्रुप पर मिशन कायाकल्प के अंतर्गत शिक्षकों से सूचनाएं मांगी थीं। इस दौरान हाफिजाबाद के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत मुख्य अध्यापिका अंजलि वर्मा के पति एसके वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी के साथ अभद्रता कर उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने एसके वर्मा के खिलाफ धामपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के संयुक्त निर्देशन में कमेटी का गठन कर जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed