फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was also the message of sanitation in the villages

गांवों में भी छा गया सेनिटेशन का संदेश

Sun, 11 Sep 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 11 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
There was also the message of sanitation in the villages
गजरौला शिव के प्राथमिक विद्यालय में पेंटिंग बनाती छात्राएं व स्टाफ।ं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गजरौलाशिव में बिजनौर वॉल ऑफ सेनिटेशन का जादू अब गांवों में भी छाने लगा है। बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और सामाजिक संदेश देने के लिए प्राथमिक विद्यालय के स्कूलों में भी अध्यापक पेटिंग बनाने लगे हैं।     

 डीएम बी चंद्रकला और सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बिजनौर में प्रदर्शनी चौक से विकास भवन तक का मार्ग स्वच्छता पथ घोषित किया गया है।   शुक्रवार को गांव गजरौला अचपल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अनुदेशक वंदना चौहान ने स्वच्छता संदेश देने वाली पेंटिंग बनाई। अभी स्कूल की बाउंड्री के अंदर पेंटिंग बनाने की शुरूआत की गई है। स्कूल स्टाफ आपस में सहयोग कर बाहर की दीवारों पर भी पेंटिंग बनाएगा। वंदना चौहान के अनुसार डीएम द्वारा पूरे जिले को स्वच्छता संदेश दिया जा रहा है। बच्चों को स्वच्छता और अन्य सामाजिक अच्छाइयों के बारे में बताएंगे तभी वो जागरूक होंगे। प्रधानाध्यापिका ऋचा विश्रोई और अनुराधा गुप्ता के अनुसार पेंटिंग बनाने में गांव वालों का भी सहयोग लिया जाएगा। सहायक अध्यापिका रीता देवी, चित्रा चौहान आदि भी मौजूद रहीं। ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि वे स्वच्छता अभियान में पूरा सहयोग करेंगे। उधर, किसान इंटर कॉलेज मंडावली में भी छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ मिलकर स्वच्छता का संदेश देती पेंटिंग बनाई। छात्राओं ने गांव वालों से खुले में शौच न करनेेका आह्वान किया। प्रधानाचार्य सुनीति त्यागी ने कहा कि स्वच्छता ही बीमारियों से बचने का तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed