फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was a stir when the young man's body was found

युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

Wed, 06 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
There was a stir when the young man's body was found
युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
विज्ञापन

नगीना। सड़क किनारे बाग में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जेब से निकले कागजों के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज, सीओ सुमित शुक्ला, थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम बिंजाहेड़ी निवासी 23 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र नरेश ऊर्जा निगम में संविदा पर कार्य करता था। बुधवार सुबह 11:00 बजे वह बाइक से नगीना गया था। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। उसके फोन पर कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। परिजन उसकी तलाश में निकल पडे़। तभी नगीना-अकबराबाद रोड पर अटरिया पीट के पास उसकी बाइक खड़ी मिली तथा बाइक की कुछ दूरी पर ही एक बाग में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि मृतक युवक को करीब एक माह पूर्व बिजली कार्य करते समय करंट लग गया था जिसके चलते उसका शरीर काफी झुलस गया था। नगीना वह प्रतिदिन इलाज कराने आता था। उसकी जेब से पुलिस ने जहरीला पदार्थ निकलने का भी दावा किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आशंका व्यक्त की जा रही है कि करंट लगने के बाद परेशान युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed