फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was a scuffle with the excise team that went to catch illicit liquor in Khadar.

Bijnor News: खादर में कच्ची शराब पकड़ने गई आबकारी टीम के साथ धक्का मुक्की

Wed, 15 Jul 2026 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle with the excise team that went to catch illicit liquor in Khadar.
ग्राम भोगपुर के चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर। कच्ची शराब बनाने वालों के यहां छापे के दौरान आबकारी टीम के साथ बढ़ापुर के खादर क्षेत्र के गांव भोगपुर में धक्का-मुक्की की गई। नगीना के आबकारी निरीक्षक ने गांव के तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आबकारी दल ने यहां से ट्यूबों में भरी 70 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व एक बाइक कब्जे में लेकर 1200 लीटर लाहन को नष्ट कराया है।
पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में नगीना के आबकारी निरीक्षक देवेश कुमार सोती ने बताया कि वह सोमवार को क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री की रोकथाम के लिए आबकारी टीम के साथ निरीक्षण पर थे। जब उनकी टीम ग्राम भोगपुर के पास बाबा के पुल के निकट पहुंची तो वहां मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग रामगंगा नदी किनारे कच्ची शराब बना रहे हैं। मौके पर ही उन लोगों की तीन बाइकें भी खड़ी हैं।
विज्ञापन

इन बाइकों से यह लोग अवैध कच्ची शराब को बेचने का काम करते हैं। वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो शराब बनाने वाले दो बाइकों को लेकर भाग गए जबकि एक बाइक पर लदी ट्यूब में करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। इसके बाद रामगंगा नदी के दूसरे छोर पर धुआं उठता देख दल वहां पहुंचा तो वहां पर भी कच्ची शराब की भट्टी चालू मिली। आबकारी टीम ने यहां से बरामद करीब 1200 लीटर लाहन को वहीं भट्टी समेत नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब टीम नदी पार कर जा रही थी तभी पहले स्थान से भागे चार व्यक्ति उनकी कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने लगे। आरोप है कि उनके साथ धक्कामुक्की भी की गई। जिस पर दल ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस वहां बुलाया लिया। पुलिस बल को आता देख आरोपी वहां से भाग निकले।

इस मामले में आबकारी निरीक्षक ने ग्राम भोगपुर निवासी महेंद्र, सोना सिंह, लवप्रीत व एक अज्ञात के विरुद्ध आबकारी दल के साथ धक्का-मुक्की करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सीओ नगीना राजेश सोलंकी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed