{"_id":"67d08a4a2d0395fcc8048337","slug":"there-was-a-ruckus-from-the-police-station-to-the-police-office-for-the-recovery-of-the-girl-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-144914-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवती की बरामदगी के लिए कोतवाली से पुलिस कार्यालय तक हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवती की बरामदगी के लिए कोतवाली से पुलिस कार्यालय तक हंगामा
Wed, 12 Mar 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। कुवैत भेजने के लिए सुहेल को परिवार वालों ने एयरपोर्ट पर छोड़ा मगर वह बिजनौर लौटकर पड़ोसी गांव की युवती को बहला फुसलाकर ले गया। मामले में युवती की बरामदगी के लिए लोगों ने शहर कोतवाली और फिर पुलिस कार्यालय पर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द ही बरामद करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तमाम लोग आभास महासंघ के पदाधिकारियों को संग लेकर शहर कोतवाली पहुंचे। जिन्होंने अपनी बेटी की बरामदगी के नहीं होने पर रोष जताया। शहर कोतवाली में मिले आश्वासन पर ये लोग शांत नहीं हुए और पुलिस कार्यालय पहुंच गए। जिन्होंने प्रदर्शन करते हुए युवती की बरामदगी की मांग को दोहराया। बता दें कि उक्त युवती का गांव बुराहनुद्दीनपुर उर्फ गांवड़ी निवासी सुहेल से प्रेम प्रसंग था। शनिवार को आरोपी सुहेल उसे बहला फुसलाकर ले गया।
आरोपी सुहेल के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मगर अभी तक उसकी बरामदगी नहीं हो सकी। अब परिजनों और आभास महासंघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सुहेल युवती का अपहरण करके ले गया है। पुलिस उसे बरामद करने में लापरवाही बरत रही है। उधर पुलिस ने आरोपी के पिता और दोस्त को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस की कई टीमें युवती की बरामदगी के प्रयास में लगीं हैं। जिसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।