फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There was a jam for three hours on Panipat-Khatima National Highway.

Bijnor News: पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर तीन घंटे तक लगा रहा जाम

Thu, 21 Sep 2023 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
There was a jam for three hours on Panipat-Khatima National Highway.
- सड़क पर फैले कीचड़ में चार ट्रकों के फंसने से लगा जाम
विज्ञापन

- जेसीबी से फंसे हुए ट्रकों को निकलवाकर जाम खुलवाया गया
- अब बान नदी का पानी कम होने से सड़क पर फैला था कीचड़


संवाद न्यूज एजेंसी



कोतवाली देहात(बिजनौर)। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर फैले कीचड़ में एक एक कर चार ट्रक धंस गए। ट्रकों के कीचड़ में फंसने से यातायात थम गया और करीब तीन घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। बाद में हाईवे का निर्माण कर रही एजेंसी ने जेसीबी की मदद से ट्रकों को कीचड़ से निकाला।

बान नदी का पानी पिछले छह दिनों से सड़क पर बह रहा था। अब पानी कम हुआ तो कच्ची सड़क पर कीचड़ छोड़ गया। बृहस्पतिवार दोपहर 1:00 बजे बिजनौर कोतवाली मार्ग पर बान नदी के आसपास फैले कीचड़ में चार ट्रक फंस गए। एक ही जगह में कुछ कुछ दूरी पर ही चार ट्रकों के फंस जाने के बाद सड़क बंद हो गई। ऐसे में बान नदी के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने लगी। देखते ही वाहनों की कतार जाम में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

दस से अधिक रोडवेज की बस भी जाम में फंस चुकी थी। इन बसों में सवार यात्री हलकान हो गए। हालांकि बाइक सवार पगडंडी के सहारे जाम से निकलते रहे। उधर, चार पहिया वाहनों ने अपने रास्ते बदल लिए, जिन चालकों को ग्रामीण संपर्क मार्ग की जानकारी थी, वे गांव के रास्ते होकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी मशीनों को लगाया गया। जेसीबी मशीन से फंसे हुए ट्रकों को बाहर निकाला गया। कीचड़ भी हटाया गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। तीन घंटे तक लोग हलकान रहे और यातायात बाधित रहा।


पानी घटा लेकिन कम नहीं हुई परेशानी
बृहस्पतिवार को बान नदी का पानी तो कम रहा लेकिन कीचड़ को नहीं हटाया गया। इसके कारण समस्या बढ़ गई और वाहन फंसते रहे। बाद में कीचड़ साफ कराया गया। उधर, बुधवार को भी कई बाइक सवार कीचड़ में फिसलकर गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed