{"_id":"67ddbcfc35d6120dd6044341","slug":"there-was-a-fight-between-two-parties-over-cutting-of-chak-road-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-145519-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चकरोड काटने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चकरोड काटने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे
Sat, 22 Mar 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती। गांव सौफतपुर में खेत पर चकरोड काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया। गांव सौफतपुर में शुक्रवार को अलग-अलग समुदाय के एक पक्ष के एहसान और दूसरे पक्ष के गिरवर में खेत पर चकरोड काटने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के नाजिम, वसीम व दूसरे पक्ष के गिरवर, देवेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
