{"_id":"67f02c83600c789eaf0d7cc4","slug":"there-is-no-threat-to-muslims-from-the-wakf-board-amendment-bill-minister-bijnor-news-c-27-1-bij1002-146708-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक से नहीं है मुस्लिमों को कोई खतरा : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक से नहीं है मुस्लिमों को कोई खतरा : मंत्री
Sat, 05 Apr 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर आयोजित रालोद के कार्यक्रम में बोलते विज्ञान एवं प्रौद
चांदपुर (बिजनौर)। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहीं भी रहे लेकिन हमेशा किसानों, दलित मजदूरों, गरीबों के लिए कार्य करते रहे। वक्फ बोर्ड संशोधन से आम मुस्लिमों को कोई खतरा नहीं है।
लोक निर्माण डाक बंगले पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसी भी गठबंधन में रहे, परंतु उनके दिमाग में किसान, दलित, पिछड़े और गरीब लोग ही रहे। चौधरी जयंत हमेशा सभी समाज के लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए आगे रहते हैं। वह हमेशा सोचते है कि कैसे देश का किसान व युवा आगे बढ़े।
कहा कि भाजपा और रालोद की नीतियां भले ही अलग हो सकती हैं, लेकिन आज हम मिलकर काम कर रहे हैं। जिम्मेदारी हम सब की है कि हम चौधरी जयंत को आगे बढ़ाने का कार्य करें। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर उन्होंने कहा कि इससे आम मुस्लिम को कोई खतरा नहीं है, केवल कुछ चुने हुए लोग हैं जो इससे प्रभावित होंगे। वह लोग ही इसका दुष्प्रचार करके लोगों को भड़काने का कार्य कर रहे हैं। आप लोगों को उन लोगों की बातों में नहीं आना।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार की अध्यक्षता व प्रदेश महासचिव युवा व कार्यक्रम संयोजक हनी तोमर के संचालन में चले कार्यक्रम में डॉ. नीरज चौधरी, आनंद तोमर, चौधरी रवि गुर्जर, सरदार बुद्ध सिंह, पूनम चौधरी, लवकुश फौजी, पीतम सिंह, शान आलम, पीतम जाटव, मुंजरीम अहमद आदि मौजूद रहे।