फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is a possibility of the same Guldar in Jalalpur and Sikandarpur

Bijnor News: नगीना - जलालपुर और सिंकदरपुर में एक ही गुलदार के होने की आशंका

Thu, 03 Aug 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 03 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of the same Guldar in Jalalpur and Sikandarpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। ग्राम जलालपुर के जंगल में एक युवक को मौत के घाट उतारने वाले गुलदार को छह दिन तक जब वन विभाग नहीं पकड़ पाया। नरभक्षी गुलदार ने पांच किलोमीटर दूर सिकंदरपुर गांव में एक ग्रामीण को मार डाला। जलालपुर व सिकंदरपुर की घटना में समानता दिखने पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों घटनाएं एक ही गुलदार ने की हैं। बीते बृहस्पतिवार की शाम जलालपुर के जंगल में गुलदार ने 20 वर्षीय संदीप को मार दिया था। बुधवार शाम गांव सिकंदरपुर में ग्रामीण के शरीर के एक हिस्से को जिस तरह से गुलदार खा गया उससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि संभवत दोनों घटनाओं का अपराधी एक ही गुलदार है। क्योंकि जलालपुर में भी गुलदार ने घटना को कुछ इस तरह ही अंजाम दिया था। पिछले छह दिनों से वन विभाग की पूरी टीम गांव जलालपुर, तेलीपुरा व आसपास के जंगल में गुलदार को ढूंढ रही थी और गुलदार करीब पांच किलोमीटर दूर सिकंदरपुर पहुंच गया। ग्राम तेलीपुरा, जलालपुर, बिंजाहेड़ी, अलीपुरा, हाजीपुर के बाद सिकंदरपुर गांव आता है। वन विभाग की टीम जलालपुर व तेलीपुरा में लकीर पीटती रही और नरभक्षी गुलदार ने एक अन्य घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed