{"_id":"62af6b415828165a2d4ac2cd","slug":"there-is-a-possibility-of-smugglers-being-active-in-the-rain-dhampur-news-mrt5935715106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के दिनों में तस्करों के सक्रिय होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के दिनों में तस्करों के सक्रिय होने की आशंका
विज्ञापन
रामगंगा बांध के कैचमेंट क्षेत्र की नदी में पानी के बीच बैठा रॉयल बंगाल टाइगर।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात में तस्करों के सक्रिय होने की आशंका
कालागढ़। बरसात के दिनों में वन्यजीव तस्करों के सक्रिय होने की आशंका को लेकर वन विभाग ने सुरक्षा कारणों से ऑपरेशन मानसून की शुरुआत कर दी है। बरसात के दिनों में वनों में सशस्त्र गश्त करने के निर्देश उच्च अधिकारियों ने दिए हैं।
क्षेत्र में मानसून के दस्तक देते ही वन विभाग ने वन एवं वन्य जीव की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन मानसून की शुरुआत कर दी है। उच्च अधिकारियों ने बरसात के दिनों में वनों में सशस्त्र गश्त करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए हैं। बरसात के दिनों में वन्यजीव तस्कर के सक्रिय होने की आशंका को लेकर वन विभाग ने यह कदम उठाया है। कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ट ने बताया कि बरसात के दिनों में वनों के आसपास आवाजाही कम हो जाती है। ऐसे में आशंका हो जाती है कि वन्यजीव तस्कर अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए वनों में प्रवेश कर सकते हैं। इसके लिए पहले ही वन विभाग ने एहतियात के तौर पर तैयारी कर ली है। बरसात के दिनों में सशस्त्र गश्त कर ऑपरेशन मानसून चलाया जा रहा है। इस दौरान वनों के अंदर एवं अंतर राज्य सीमा पर गश्ती दल गश्त करेंगे। इसके लिए उच्च अधिकारियों के ऑपरेशन मानसून चलाए जाने के निर्देशों को लेकर बाकायदा कार्य योजना तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।