फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is a possibility of getting sick of the tiger seen near the central colony

केंद्रीय कॉलोनी के पास नजर आ रहे बाघ के बीमार होने की आशंका

Thu, 14 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of getting sick of the tiger seen near the central colony
कालागढ़ में झाड़ियों में छिपा बाघ। - फोटो : DHAMPUR
केंद्रीय कॉलोनी के पास नजर आ रहे बाघ के बीमार होने की आशंका
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में सूखास्रोत के निकट दिखाई दे रहे बाघ के बीमार व घायल होने की आशंका में वन विभाग ने बाघ की निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारी क्षेत्र में कैमरा लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में लगभग दस दिन से एक बाघ सूखास्रोत, हनुमान मंदिर, रविवार बाजार, संजय नगर, कब्रिस्तान आदि के निकट नजर आ रहा है। इस बाघ को लेकर आम जनता में दहशत है। बाघ के लंगड़ाकर चलने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। यह बाघ बीमार है या फिर घायल है, तो यह भूख लगने व शिकार न कर पाने की वजह से खतरनाक हो सकता है। इससे बचाव के लिए गश्ती दलों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वार्डन रमाकांत तिवारी ने बताया कि कालागढ़ क्षेत्र में कैमरा लगाए जा रहे हैं। गश्ती दलों को निगरानी करने के लिए कहा गया है। बाघ बीमार है तो इसको रेस्क्यू कर उपचार किया जाएगा। वहीं इसके दहाड़ने से लगता है कि यह कुछ समस्या में हो सकता है। जनता को इससे दूरी बनाना ही उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों के पीछे चला बाघ
सूखास्रोत में भूषण सिंह व चमन बुग्गी लेकर भिक्कावाला की ओर जा रहे थे तो यह बाघ उनके पीछे चलने लगा। काफी दूर रेत में चलने के बाद जब उन्हें बाघ का एहसास हुआ तो शोर शराबा कर बाघ से पीछा छुड़ाया। बिजलीकर्मी विवेक कुमार ने बताया कि जब वह नई कॉलोनी से केंद्रीय कॉलोनी जा रहा था तो अचानक बाघ के सामने आ जाने से वह बाइक से गिर गया। शोर करने पर जान बच सकी। इसके अलावा केंद्रीय कॉलोनी में रविवार बाजार के निकट झाड़ियों में बाघ नजर आया है। यह बाघ सूखास्रोत में दहाड़ता भी रहता है। समय से बाघ को पकड़कर जंगल में नहीं छोड़ा गया तो यह आम जनता के लिए खतरनाक भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed