फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is a jam on Bijnor Barrage road due to increased pressure of vehicles

Bijnor News: वाहनों का दबाव बढ़ने पर बिजनौर बैराज मार्ग पर लगा रहा जाम

Tue, 20 Aug 2024 05:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 20 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
There is a jam on Bijnor Barrage road due to increased pressure of vehicles
बिजनौर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर से बैराज के बीच दोपहर बाद तक जाम के हालात बने रहे। करीब दो घंटा तक जाम लगा रहा। वाहनों को लगातार बढ़ाते रहने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, बिजनौर चक्कर रोड पर भी वाहनों का दबाव रहा।
विज्ञापन

अभी तक सावन माह के चलते भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया था। मगर सोमवार को डायवर्जन खत्म हुआ तो मुजफ्फरनगर की ओर से ट्रक और मालवाहक वाहन रवाना कर दिए गए। मुजफ्फरनगर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले ट्रक और अन्य बड़े वाहनों से बिजनौर बैराज रोड पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। उधर, करीब एक बजे बिजनौर बैराज मार्ग पर एक ट्रक और एक बस खराब हो गई। जिसके चलते कुछ ही देर में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। फिर से ट्रैफिक को सुचारु कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजनौर शहर में चक्कर रोड पर सोमवार को वाहनों का भारी दबाव रहा। सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की लाइन नहीं टूटी। इसके साथ ही रक्षाबंधन को लेकर भी सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ी हुई थी। चक्कर रोड पर वाहनों की भीड़ को देखते हुए बसों के लिए किया गया डायवर्जन खत्म करना पड़ा। सेंट मैरीज चौराहे से जो बसें चक्कर रोड होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पहुंच रही थीं, उन्हेंं सीधे शक्ति चौराहे की ओर से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed