फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There are sharp stones in the path of virtue, the path of devotees is not easy

Bijnor News: पुण्य के मार्ग में नुकीले पत्थर, श्रद्धालुओं की राह नहीं आसान

Thu, 14 Nov 2024 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
There are sharp stones in the path of virtue, the path of devotees is not easy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान नहीं है। जलीलपुर और हस्तिनापुर के बीच करीब दस किलोमीटर स्टेट हाईवे का टुकड़ा क्षतिग्रस्त है। सड़क में नुकीले पत्थर दिखाई दे रहे हैं। कुछ स्थानों पर सड़क की पटरी कट जाने से गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो लापरवाही में नुकसानदायक हो सकते हैं।

शायद गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की संबंधित विभाग को चिंता नहीं है, तभी तो कार्तिक पूर्णिमा से पहले श्रद्धालुओं के आवागमन की सड़क दुरुस्त नहीं कराई गई। श्रद्धालुओं को उम्मीद थी लोक निर्माण विभाग कार्तिक पूर्णिमा पर्व से पहले सड़क की मरम्मत कराएगा मगर ऐसा नहीं हुआ। श्रद्धालु टूटी सड़क पर हिचकोलों और धूल से होकर आवागमन को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जलीलपुर और हस्तिनापुर के बीच करीब दस किलोमीटर स्टेट हाईवे का टुकड़ा क्षतिग्रस्त है। क्षतिग्रस्त सड़क के टुकड़े से होकर श्रद्धालुओं को चांदपुर तहसील के सबसे बड़े गंगा स्नान मेला स्थल नारनौर गंगा घाट के लिए आवागमन करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा के दोनों ओर बसे करीब 50 गांवों के हज़ारों किसानों और मजदूरों के रोजाना उपयोग के साथ ही हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा आदि जिलों के हजारों यात्रियों के उपयोग की सड़क क्षतिग्रस्त है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की खस्ता हालत को देखते हुए, 10 जुलाई को अनेक स्थानों पर ‘मार्ग बंद है’ लिखकर चेतावनी बोर्ड लगाए थे, जो आज भी ऐसे ही लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed