{"_id":"61afb0a2e495a945ac16e03f","slug":"then-the-sample-will-be-taken-will-be-tested-in-pwd-s-lab-bijnor-news-mrt5680644181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी की लैब में होगी जांच, फिर लिया जाएगा नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी की लैब में होगी जांच, फिर लिया जाएगा नमूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर लिया जाएगा नमूना, पीडब्ल्यूडी की लैब में होगी जांच
बिजनौर। नारियल से बिखर जाने वाली सड़क में लगी निर्माण सामग्री की जांच पीडब्ल्यूडी की लैब में होगी। इसके लिए फिर से निर्माण सामग्री का नमूना लिया जाना है। सिंचाई विभाग की जांच टीम ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग से भी सहयोग मांगा है।
कल बृहस्पतिवार को नहर पटरी सड़क की जांच के लिए बरेली के अधीक्षण अभियंता और नहर निर्माण मंडल बिजनौर अधीक्षण अभियंता की टीम पहुंचेगी। जांच टीम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी कर सहयोग मांगा है। तकनीकी मदद मुहैया कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील सागर भी संग रहेंगे। समय भी निर्धारित कर दिया गया है। टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। वहीं निर्माण सामग्री का नमूना फिर से लिया जाएगा। जिसकी जांच भी पीडब्ल्यूडी की लैब में ही होगी। बता दें कि दो दिसंबर को सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी और भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी सवा करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। सदर विधायक ने उद्घाटन का नारियल तोड़ना चाहा तो वह टूटा ही नहीं। तीन बार किए गए प्रयास में सड़क उखड़ का बिखर गई थी। इसके बाद सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा और खूब बखेड़ा हुआ। मामले में सहायक अभियंता सुरेंद्र और जेई शिवानी गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। जबकि अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की जांच के लिए डीएम ने भी मंडलायुक्त को पत्र लिखकर तकनीकी ऑडिट टीम बनाने की सिफारिश की है। वहीं सिंचाई खंड के मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने भी दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया था। यह टीम जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।
बृहस्पतिवार को सड़क की जांच के लिए मौके पर जाएंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी का सहयोग भी लिया जा रहा है। निर्माण सामग्री का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-कौशल रमन प्रजापति, अधीक्षण अभियंता