{"_id":"626d7ee605dabc09cb312d07","slug":"the-young-man-who-went-to-the-canal-to-bathe-the-animals-drowned-bijnor-news-mrt5867347167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को नहलाने नहर में गया युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को नहलाने नहर में गया युवक डूबा
विज्ञापन
पशुओं को नहलाने नहर में गया युवक डूबा
स्योहारा। खेत से चारा लेने व भैंसों को नहर में नहलाने गया युवक नहर में डूब गया। पुलिस ने मछुआरों को बुलाकर तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक युवक का पता नहीं चला।
मोहल्ला शेखान पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने रहने वाला 38 वर्षीय बृजपाल सिंह उर्फ बिरजू प्रतिदिन नूरपुर मार्ग स्थित अपने खेत से पशुओं को चारा लेने जाता था। छोटी नहर में भैंसों को नहलाना और चराना उसका रोज का काम था। शनिवार को भी बिरजू पत्नी निशा और दोनों बच्चों के साथ बुग्गी से चारा लेने आया था। दोपहर बाद वह बुग्गी से घर आ रहा था। अचानक वह बुग्गी वापस ले गया और भैंसों को नहर में नहलाने लगा। पत्नी नहर के किनारे बैठी थी। अचानक बिरजू नहर में दिखाई देना बंद हो गया। निशा के शोर मचाने पर एक युवक नहर में कूद गया और काफी दूर तक बिरजू को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर का कहना है कि मछुआरों को बुलाकर बिरजू की तलाश की जा रही है। पत्नी निशा देवी, मां केला देवी का रो रो कर बुरा हाल है।