फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man who went to bathe in the canal with friends drowned

दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा

Sun, 15 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to bathe in the canal with friends drowned
शेरकोट में गांव भिक्कावाला पोषक नहर पर ग्रामीणों की लगी भीड़ - फोटो : DHAMPUR
दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा
विज्ञापन

शेरकोट। गांव भिक्कावाला निवासी 32 वर्षीय हरदीप सिंह दोस्तों के साथ रविवार को गांव के पास से प्रवाहित हो रही पोषक नहर में नहाने के लिए गया था। नहर में पानी का तेज प्रवाह होने के कारण वह डूब गया। उसे डूबता देख बाहर खड़े उसके अन्य दोस्तों ने शोर मचाया और ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराने में जुटी रही। हरदीप सिंह भाजपा अनुसूचित मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बताया गया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और गोताखोरों की मदद से हरदीप सिंह पुत्र करन सिंह की तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष सनोज कुमार का कहना है कि नहर का पानी कम कराने का प्रयास किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पानी कम करने के लिए कह दिया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि हरदीप सिंह नहर में नहाने को नहीं आता था, पता नहीं दोस्तों के कहने में कैसे आ गया है। घटना के बाद मौके पर अब कोई दोस्त नजर नहीं आ रहा है न ही उनसे फोन पर संपर्क हो पा रहा है।
विज्ञापन

पत्नी ने पति के दोस्तों के खिलाफ दी तहरीर
शेरकोट। गांव भिक्कावाला निवासी नहर में डूबे हरदीप की पत्नी याचिका ने पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ घटना के मामले में तहरीर दी है। याचिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सवेरे करीब साढ़े नौ बजे गांव के पुष्पेंद्र ने उसके पति को नहर में नहाने के लिए बुलाया। उसके बाद गांव के अंकुर ने भी उसके पति को फोन किया और नहर में नहाने के लिए बुलाया। इन दोनों के साथ गांव का हरीश भी मौजूद था। पुष्पेंद्र और अंकुर उसके पति का फोन और कपड़े लेकर घर पहुंचे और बताया कि हरदीप नहाते समय पोषक नहर में डूब गया है। याचिका ने तीनों पर पति हरदीप को साजिशन नहर में डुबोने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed