{"_id":"62489866adef0306663a7c65","slug":"the-young-man-who-went-fishing-drowned-in-the-pond-bijnor-news-mrt5829218170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गया युवक तालाब में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने गया युवक तालाब में डूबा
विज्ञापन
मछली पकड़ने गया युवक तालाब में डूबा
नगीना। ग्राम पुरैनी स्थित एक तालाब में मछली पकड़ने के दौरान जाल बिछाते समय तालाब के पानी में डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई। फायरकर्मियों व गोताखोरों ने करीब 12 घंटों के कठिन प्रयास के बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी में स्थित एक तालाब में गांव के ही निवासी चांद का 21 वर्षीय पुत्र कपिल कुमार मछली पकड़ने गया था। बताया कि मछली पकड़ने के लिए तालाब में जाल बिछाते समय युवक कपिल तालाब के पानी में डूब गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को तालाब के पानी से बाहर निकालने के लिए फायरकर्मियों व गोताखोरों की मदद ली, लेकिन गोताखोरों को युवक का शव निकालने में शनिवार की सुबह सफलता हासिल हुई। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।