फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man died in the accident

हादसे में युवक की जान गई

Sat, 23 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 23 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
The young man died in the accident
धामपुर के नगीना चौक पर हेलमेट का वितरण करते सीओ अशोक यादव। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में झालू-नहटौर मार्ग पर  शुक्रवार देर रात डीसीएम और कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई । कार में सवार तीन साथी व डीसीएम में सवार चार महिलाएं  घायल हो गईं । हादसे के दौरान कार में आग लग गई । दमकल  ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे में दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऋषिकेश निवासी अश्वनी शर्मा बिजनौर के गांव हरगनपुर निवासी सचिन गाजियाबाद के इंद्रापुरम निवासी देवेंद्र शर्मा व खुर्जा निवासी सुनील  गाजियाबाद के आईटीएफ  कॉलेज में साथ पढ़ते थे। गाजियाबाद के मोहननगर निवासी 39 वर्षीय कमलेश कॉलेज के  बाहर कैंटीन चलता था। शुक्रवार को सचिन की शादी थी। बारात गांव गोपालपुर में गई थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए  कमलेश , देवेंद्र शर्मा , सुनील  आल्टो कार से  गोपालपुर  जा रहे थे। बिजनौर से उनकी कार में अश्वनी सवार हुआ था। अश्वनी के मुताबिक कार से वह नहटौर की ओर जा रहे थे। रात में करीब साढ़े नौ बजे झालू-नहटौर मार्ग पर मक्कावाली से आगे सामने से आ रही डीसीएम व कार की आपस में भिड़ंत गई। कमलेश की मौके ही मौत हो गई। कार में आग लग गई।  राहगीरों ने घायलों को कार से निकालकर पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।  कार में सवार घायल तीनों साथी व डीसीएम में सवार नहटौर निवासी महिला मुनीजा, अलीमा, अंजुम, इमराना भी घायल हो गई।  सभी घायलों को  जिला अस्पताल ले जाया गया। अश्वनी व देवेश की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले  लिया है। वहीं हल्दौर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव के मुताबिक कार सवार युवकों को गोपालपुर में  शामिल होना था। गांव की सही जानकारी न होने से कार  गांव से आगे निकल गई और हादसा हो गया। 
विज्ञापन


हेलमेट का करें प्रयोग : संदीप शर्मा
धामपुर। जागरूकता नागरिक मंच की ओर से नगीना चौक पर हेलमेट वितरण को कैंप का आयोजन हुआ। 100  हेलमेट का वितरण किया। कैंप का शुभारंभ सीओ अशोक यादव ने किया। इस मौके पर मंच के डा. शंकरलाल शर्मा,डा. अरुण शर्मा, उमेश जैन,  हिरेदश गुप्ता, रवि चौधरी, विपिन कुमार गुप्ता, कोतवाल अजय भदौरिया, संजय भटनागर, प्रमोद कुमार मिश्रा, अनिल जैन, दारा सिंह, विनोद शर्मा पीएनबी, राजू भटनागर, बबलू, जितेंद्र कुमार कौशिक, विजय गुप्ता रहे। अरुण शर्मा ने बताया कि इस बार मंच की ओर से तीसरी बार कैंप का वितरण किया गया। इसका श्रेय डीएसएम ग्रुप अधिशासी अध्यक्ष एवं मंच के संरक्षक संदीप शर्मा को जाता है। जिनकी प्रेरणा से मंच की ओर से ऐसे  कार्यक्रमों को समाज हित में किया जा रहा है।संदीप शर्मा ने सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट के प्रयोग को जरुरी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को रातभर रौंदते रहे वाहन
नजीबाबाद में दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत के बाद पूरी रात उसके शव से वाहन गुजरते रहे।
नजीबाबाद-कोतवाली  मार्ग पर शुक्रवार की रात किसी वाहन से एक अज्ञात व्यक्ति कुचल दिया। हाईवे पर हिंदूपुर गांव के ढाबे के निकट नजीबाबाद-किरतपुर थाने की सीमा पर देर  रात हुई घटना  के बाद किसी ने भी पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। पूरी रात शव हाईवे पर पड़ा रहा और तेज रफ्तार  वाहन शव को रौंदते रहे। लगातार वाहनों के शव के ऊपर से गुजरने से शव बुरी तरह क्षप्त विक्षप्त हो गया। तथा शव के अवशेष हाईवे पर दूर-दूर तक फैल गए। प्रात:सूचना मिलने पर नजीबाबाद पुलिस ने दूर तक बिखरे शव के  अवशेष इकट्ठे कर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजे। थाना प्रभारी अजीत सिंह के अनुसार उसकी उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच होगी। शरीर के कपड़े भी वाहनों में लिपटकर कर शरीर से अलग हो जाने के कारण अज्ञात  व्यक्ति के हड्डियों का चूरा बन चुके शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि क्षेत्र के लोगों के रौंगटे खड़े हो गए।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी नहीं आया। चिकित्सक ने शव के अवशेष के रूप  में हड्डियों को चूरा होने की बात कही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed