फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The worshipers prayed to mother Tara Kali

साधकों ने की मां तारा काली की पूजा-अर्चना

Sat, 02 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
The worshipers prayed to mother Tara Kali
बिजनौर में साहित्य बिहार में कल्पतरू महोत्सव में आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण करते योगेश व मो? - फोटो : BIJNOR
साधकों ने की मां तारा काली की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

बिजनौर। नववर्ष के प्रथम दिन मां तारा काली सिद्धपीठ धाम पर बंगाली पद्घति से मां काली की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मोहल्ला साहित्य विहार कॉलोनी स्थित मां तारा काली सिद्धपीठ धाम पर 31 दिसंबर की रात 11 बजे से शुक्रवार को सुबह छह बजे तक कामाख्या और कोलकाता के विद्वान एवं दीक्षित साधकों द्वारा तांत्रिक विधि से पूजा-अर्चना की गई। शुक्रवार को सुबह लगभग दस बजे भंडारा शुरू हुआ। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गया। संस्थापक योगेश शर्मा एवं मोनिका शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के बावजूद काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पंडित सुब्रत बनर्जी, स्वामी आद्यानंद ने मुख्य पूजा कराई। ज्वाला जी के गुरु स्वामी अक्षोभ्यानंद नाथ शांभर जी के निर्देशन में पूजा अर्चना पूरी हुई। इस अवसर पर मुख्य सेवादार विश्वनाथ, निशांत भारद्वाज, शुभम भारद्वाज, तनु राजपूत, दीपक वर्मा, मोनिका अहलावत, नवीन चौधरी, दिनेश शर्मा, अंकित खेड़ा, अरुण गर्ग आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में साहित्य बिहार में कल्पतरू महोत्सव में पूजा अर्चना करते श्रृदालु।

बिजनौर में साहित्य बिहार में कल्पतरू महोत्सव में पूजा अर्चना करते श्रृदालु।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed