{"_id":"6228ec59af1e171c9e74490e","slug":"the-woman-and-the-servant-were-murdered-in-the-day-itself-bijnor-news-mrt57988224","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में ही कर दी गई थी महिला और नौकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में ही कर दी गई थी महिला और नौकर की हत्या
विज्ञापन
बिजनौर : हल्दौर के गांव बिलाई में महिला और उसके नौकर की हत्या के बारे में जानकारी लेते एसपी डॉ धर्म
- फोटो : BIJNOR
दिन में ही कर दी गई थी महिला और नौकर की हत्या
बिजनौर। शाम ढलने से पहले ही महिला और उसके नौकर की हत्या कर दी गई। हत्या किए जाने की जानकारी उस वक्त लगी जब पड़ोसी दूध देने के लिए पहुंचा। जिसे दोनों ही घर में मृत पड़े मिले। महिला के जेठ के दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में मनोज और लवकुश पुत्रगण स्व. नागेंद्र निवासी मुकरपुरी थाना स्योहारा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों आरोपी मृतका के जेठ के पुत्र हैं। आरोप हैं कि आरोपियों की नजर चंद्रकला की आठ बीघा जमीन पर थी। जमीन के लिए ही चंद्रकला और उसके नौकर अमर सिंह की हत्या की गई है। बता दें कि गांव बिलाई की रहने वाली 65 वर्षीय चंद्रकला पत्नी स्व. कल्याण सिंह और उसके नौकर अमर सिंह की मंगलवार को गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। देर शाम करीब आठ बजे चंद्रकला का पड़ोसी दूध देने के लिए पहुंचा तो जानकारी हुई।
पड़ोसी ने बताया कि हर रोज चंद्रकला दूध लेने उसके घर आती थी, लेकिन मंगलवार की शाम नहीं आई तो वह खुद ही दूध देने के लिए पहुंच गया। घर की लाइट बंद थी और अंधेरा छाया हुआ था। लाइट जलाकर देखा तो चंद्रकला और अमर सिंह मृत पड़े मिले। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है जोकि सुराग लगाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
वसीयत कर चुकी थी चंद्रकला
बताया जा रहा है कि गढ़वाल की रहने वाली चंद्रकला की 35 साल पहले बिलाई में कल्याण सिंह से शादी हुई थी। 17 साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। चंद्रकला को कोई संतान नहीं हुई। हालांकि शादी के वक्त चंद्रकला की छोटी बहन साथ आई थी। अब चंद्रकला ने अपनी बहन के बच्चों के नाम आठ बीघा जमीन की वसीयत कर दी थी। बताया जा रहा है कि शायद इस वसीयत की भनक उसके जेठ के बेटों को नहीं लगी।