फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The widening of the road from Bijnor to Daranagar Ganj hangs in the balance.

Bijnor News: अधर में लटका बिजनौर से दारानगर गंज तक सड़क का चौड़ीकरण

Wed, 24 Jun 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The widening of the road from Bijnor to Daranagar Ganj hangs in the balance.
बिजनौर-चांदपुर मार्ग का अधर में लटका निर्माण कार्य। संवाद
- चौड़ीकरण के लिए दोनों ओर खोदे गए गड्ढे बन रहे परेशानी का सबब
विज्ञापन

- विभाग का दावा, तारकोल की आपूर्ति नहीं होने कारण थमा हुआ है निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर बिजनौर से दारानगर गंज तक 10 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य अधर में लटक गया है। दरअसल तारकोल की आपूर्ति नहीं होने कारण निर्माण थम गया है। उधर चौड़ीकरण के लिए सड़क के दोनों खोदे गए गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर की जानी है, जिस पर करीब 18 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पिछले साल दिसंबर माह में सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही वन विभाग की आपत्ति के कारण कार्य रुक गया। वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद फरवरी माह में कार्य फिर से शुरू हुआ। सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण के लिए खुदाई कर गड्ढे बनाए गए और उनमें कच्ची सामग्री भी डाल दी गई। लेकिन अब बिटुमिन यानी तारकोल उपलब्ध न होने के कारण काम फिर से बंद पड़ा है।
विज्ञापन

तारकोल की परत न डलने से सड़क के किनारे अधूरे पड़े हिस्से वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। यदि बरसात से पहले सड़क का काम पूरा नहीं हुआ तो गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और खराब हो सकती है। अधिशासी अभियंता हेमंत प्रताप सिंह ने बताया कि ठेकेदारों को तारकोल नहीं मिल पा रहा है। आपूर्ति मिलते ही काम चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed