{"_id":"58542bb44f1c1b896064b82f","slug":"the-wells-will-interest-discount-on-the-electricity-bill-collectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप का बिजली बिल जमा करने पर मिलेगी ब्याज की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप का बिजली बिल जमा करने पर मिलेगी ब्याज की छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में विद्युत निगम की ओर से किसानों के लिए व्यवस्था की गई है कि 31 दिसंबर तक नलकूप का बिजली बकाया बिल जमा करने पर ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से पंजीकरण शुरू किया गया है।
निगम के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार के अनुसार यदि कोई किसान अक्तूबर माह तक का नलकूप का बिजली बिल एकमुश्त जमा करता है तो उसे ब्याज की शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। यह सुविधा पाने के लिए किसानों को दो हजार रुपये जमा कराकर अपना पंजीकरण कराना होगा। योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को देने के लिए निगम ने गांव-गांव कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं। कैंप 31 दिसंबर तक लगेंगे। विभागीय अधिकारी कैंपों में मौजूद रहेंगे। एक्सीएन के मुताबिक शहरों में पांच हजार तक के बकाएदारों के खिलाफ छापामारी शुरू कर दी गई है। मौके पर ही कनेक्शन काटने एवं मीटर उतारने की कार्रवाई की जाएगी।उधर, भाकियू के जिला अध्यक्ष रामअवतार सिंह के अनुसार नलकूप के बिलों के ब्याज पर छूट देना अच्छी बात है। लेकिन किसान इस समय दोहरी मार झेल रहा है। एक तो शुगर मिलों ने गन्ना मूल्य का भुगतान नही किया है। दूसरे नोटबंदी को लेकर किसान परेशान है। इसलिए उन पर कोई अनावश्यक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।