फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The way to get the selection pay scale cleared

चयन वेतनमान मिलने का रास्ता हुआ साफ

Fri, 30 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The way to get the selection pay scale cleared
चयन वेतनमान मिलने का रास्ता हुआ साफ
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षक संगठनों की ओर से चयन वेतनमान का लाभ दिलाने को लेकर चलाई जा रही मुहिम रंग लाई है। जिले के 300 शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसे लेकर शिक्षकों के चेहरे खिले हैं।

जिले के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक ही पद पर 10 वर्ष तक कार्य करने वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ दिया जाता है। इसे लेकर जून के महीने में शिक्षकों की ओर से चयन वेतनमान के लिए आवेदन पत्र दिए से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किए गए थे, पर कई विकास क्षेत्रों में खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से आवेदन पत्र पर संतोषजनक टिप्पणी नहीं करने से चयन वेतनमान पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। शिक्षक संगठनों की ओर से जून-जुलाई के अंतिम सप्ताह में मुहिम चलाकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर संतोषजनक टिप्पणी आवेदन पत्र पर कराई गई, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से कहा गया है कि संबंधित शिक्षक की 10 वर्ष का सेवाकाल संतोषजनक रहा है । इसे लेकर बीएसए जय करण यादव की ओर से शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी 300 शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ दिलाया जाएगा। दूसरी ओर बीएसए के मुताबिक जिन शिक्षकों का 10 वर्ष का सेवाकाल संतोषजनक पूरा हुआ है उन्हें चयन वेतनमान का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed