फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The water left in Ramganga from the dam reached the fields, damage to crops

डैम से रामगंगा में छोड़ा पानी खेतों में पहुंचा, फसलों को नुकसान

Sat, 11 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The water left in Ramganga from the dam reached the fields, damage to crops
अफजलगढ़ के गांव भूतपुरी के जंगल में गन्ने की फसल में भरा पानी। - फोटो : BIJNOR
डैम से रामगंगा में छोड़ा पानी खेतों में पहुंचा, फसलों को नुकसान
विज्ञापन

अफजलगढ़। रामगंगा नदी में डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। पानी छोड़ने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है और किसान खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। क्षुब्ध किसानों ने गांव आलमपुर गांवड़ी में एकत्र होकर सिंचाई विभाग के प्रति विरोध प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
किसानों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि गांव आलमपुर गांवड़ी सहित भज्जावाला, माननगर, भूतपुरी, मनोहरवाली, रफैतपुर हुलास सहित अन्य आधा दर्जन से अधिक किसानों की खेती रामगंगा नदी के दूसरे छोर पर है। बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा एक सप्ताह पूर्व से रामगंगा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है और वे अपने खेतों तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। उनकी गन्ने की फसल एक सप्ताह से खेतों में छिली पड़ी है। गन्ने की छिली फसल सूखने के कगार पर है और गेहूं की बुवाई का काम अटका पड़ा है। कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदी में पानी कम कराने के लिए कहा, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि समय पर शुगर मिल तक गन्ने की फसल न पहुंच पाने के कारण किसानों की गन्ने की पर्चियां निरस्त हो रही हैं। जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही। किसानों ने डीएम से रामगंगा नदी में छोड़े जा रहे पानी को कम कराने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में उदयराज सिंह, जगदीश सिंह, रामकुंवर सैनी, हरिराज सिंह, हेमराज सिंह, विरेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, राजकुमार, रघुनाथ सिंह, नत्थू सिंह, दयाराम सिंह, अवनीत कुमार, सुभाष कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed