फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The 'war' of 'Ravi' on the temperature, the mercury crossed 41 degrees

तापमान पर ‘रवि’ का ‘वार’, पारा 41.2 डिग्री

Sun, 15 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The 'war' of 'Ravi' on the temperature, the mercury crossed 41 degrees
बिजनौर में गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटक जाती स्कूटी सवार युवतियां। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर/नजीबाबाद। अप्रैल महीने से ही गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मई आते-आते तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। गर्म लू के थपेड़े लोगों के गाल लाल कर रहे हैं। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके चलते रविवार साल का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

मौसम का रविवार सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। नजीबाबाद मौसम वेधशाला से लखनऊ मुख्यालय को नियमित रूप से मौसम की जानकारी दी जाती है। दोपहर में चल रही गर्म हवा लोगों को परेशान कर रही है। तेज धूप की वजह से लोग दोपहर में बाहर कम निकल रहे हैं। राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वेधशाला प्रभारी शिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मई माह में एक बार ही 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा था।
विज्ञापन

तेज धूप की वजह से दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी की वजह से पंखे और कूलर भी गर्म हवा दे रहे हैं। ठंडा पानी डालने के बाद कुछ ही देर तक कूलर ठंडी हवा दे रहा है। लेकिन दोपहर होते ही पंखों के तेवर बदल जाते हैं। गर्मी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग मुंह ढककर बाहर निकल रहे हैं। क्योंकि गर्म हवा चेहरे को लाल कर रही है। मौसम वैद्यशाला प्रभारी शिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि जून माह में ही 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान पहुंचता है। मई महीने में पहली बार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed