फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The villager touched the minister's feet and folded his hands and said, please save the embankment

Bijnor News: मंत्री के पैर छुए और हाथ जोड़कर ग्रामीण बोला, तटबंध बचा लीजिए

Tue, 09 Sep 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 09 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The villager touched the minister's feet and folded his hands and said, please save the embankment
बिजनौर में बैराज पर निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल के पैर छूकर तटबंध के कटा
बिजनौर। गंगा खादर में बसे लोगों के लिए बैराज का तटबंध जीवन रेखा से कम नहीं है। अब तटबंध टूट रहा है तो खादरवासियों को अपनी बर्बादी साफ नजर आ रही है। जोकि बेहद दुखी भी हैं। भविष्य के सपनों पर बाढ़ का पानी फिरने के डर में एक ग्रामीण भावुक हो गया। जिसने प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल के पैर छुए और हाथ जोड़कर बोला, तटबंध को बचा लीजिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार और प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बिजनौर बैराज तटबंध की मौजूदा हालत का निरीक्षण किया। इसके बाद गंगा बैराज के शीश महल में अधिकारियों के साथ अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री बोले कि सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर बैराज के तटबंध को लेकर चिंतित हैं। सदर विधायक सूचि चौधरी, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रमदान करने वाले बोले, उनके साथ की जा रही बदसलूकी : बैराज पर पहुंचीं सदर विधायक सूची मौसम चौधरी के सामने लोगों ने अधिकारियों की शिकायत की। ग्राम प्रधान घासीवाला सपन राय और अन्य बंगाली समाज के लोगों ने कहा कि तटबंध बचाने में जुटे है पर प्रशासन का सहयोग नहीं मिल पा रहा। आरोप लगाया अधिकारी तटबंध पर आने के बाद चाय नाश्ता करते हैं। सतीश, दीपक आदि किसानों ने आरोप लगाया कि तटबंध पर श्रमदान करने के लिए पहुंचे नवलपुर के सुशांत के साथ पुलिस ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed