{"_id":"67e052ef1415b6021a0019d2","slug":"the-village-heads-husband-attacked-the-local-accountant-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-145719-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ग्राम प्रधान के पति ने हल्का लेखपाल पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ग्राम प्रधान के पति ने हल्का लेखपाल पर किया हमला
Sun, 23 Mar 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
नांगलसोती। गांव सबलपुर बीतरा में हल्का लेखपाल ने ग्राम प्रधान के पति सहित दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखपाल शीशराम सिंह ने बताया कि गांव सबलपुर बीतरा निवासी मो. अफजाल द्वारा कृषि भूमि की पैमाइश के संबंध में आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान उन्हें शिकायतकर्ता मो. अफजाल और ग्राम प्रधान के पति अब्दुल हक मिले। लेखपाल ने उन्हें भूमि के भूमिधर की श्रेणी में होने की जानकारी दी।
आरोप है कि इस दौरान उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की। उसने लेने से मना किया तो दोनों ने उससे मारपीट की। लेखपाल ने दोनों व्यक्तियों पर सरकारी नक्शा छीनकर फाड़ने की भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मो.अफजाल और ग्राम प्रधानपति अब्दुल हक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।