फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The victim's heart started beating for the one who raped her

Bijnor News: जिसने किया दुष्कर्म उसी के लिए धड़कने लगा पीड़िता का दिल

Tue, 20 Jun 2023 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 20 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
The victim's heart started beating for the one who raped her
- फर्जी आईडी के सहारे जेल में आरोपी से मुलाकात का किया प्रयास, जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिजनौर। जिस युवक ने दुष्कर्म किया था अब उसी के लिए पीड़िता का दिल धड़कने लगा। फर्जी आईडी के सहारे युवती ने जेल में बंद युवक से मुलाकात का प्रयास किया, लेकिन उसे गेट पर ही पकड़ लिया गया। उधर, जेल पर मौजूद युवक के परिजनों ने हंगामा कर दिया।
सोमवार दोपहर जिला कारागार के गेट पर जमकर हंगामा हुआ। बता दें कि नजीबाबाद के मोहल्ला सेवाराम का रहने वाला एक युवक पिछले चार महीने से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से दुष्कर्म के मामले में युवक को जेल भेजा गया था। अब सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता जेल में बंद आरोपी से मिलने पहुंच गई।
विज्ञापन


जेल में बंद युवक से मुलाकात के लिए युवती ने फर्जी आईडी का सहारा लिया और जेल के गेट तक पहुंच गई, लेकिन इसी दौरान मुलाकात की प्रतीक्षा में खड़े युवक के परिजनों ने उसे पहचान लिया। युवती को देखकर युवक के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना था कि पहले युवती ने युवक को जेल भिजवा दिया और अब उससे मिलने चली आई। जांच में मालूम हुआ कि मुलाकात करने पहुंची युवती ने किसी दूसरे की आईडी ले रखी थी। हंगामा होने पर जेल प्रशासन ने दोनों पक्षों को बाहर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाने के बाद अब वह गुपचुप तरीके से उससे मिलने आती है और शादी करना चाहती है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर चली गई। बाद में पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया जो कि बार-बार कहती रही कि अब वह उसी के साथ शादी करेगी, शादी नहीं हुई तो वह जिंदा भी नहीं रहेगी।

------- वर्जन

किसी और की आईडी लेकर पहुंची युवती को गेट पर ही पकड़ लिया गया था। जिसके बाद उसे बाहर निकाल दिया गया - डॉ. अदिति श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed