फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The trend of players started increasing in kayaking canoeing game

Bijnor News: कयाकिंग कैनोइंग खेल में बढ़ने लगा खिलाड़ियों का रुझान

Wed, 05 Jul 2023 02:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 05 Jul 2023 02:20 PM IST
सार

बिजनौर से 31 खिलाड़ियों ने कयाकिंग कैनोइंग खेल में पंजीकरण कराया है। यही नहीं अधिकारी गांव-गांव जाकर युवाओं को खेल की खूबियां गिना रहे हैं।
 

विज्ञापन
The trend of players started increasing in kayaking canoeing game
हल्दौर क्षेत्र के गांव पैजनियां के तालाब में कयाकिंग कैनोइंग का अभ्यास करते खिलाड।

विस्तार

बिजनौर जनपद में कयाकिंग कैनोइंग खेल में खिलाड़ियों का रुझान बढ़ने लगा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चार दिनों के अंदर 31 खिलाड़ियों ने इस खेल में अपना पंजीकरण कराया है। कोच सहित अन्य अधिकारी गांव-गांव जाकर युवाओं को खेल की खूबियां गिना रहे हैं।

विज्ञापन


बिजनौर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कयाकिंग कैनोइंग प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। प्रशिक्षण केंद्र अम्हेड़ा में स्थित अमृत सरोवर को बनाया गया है। कयाकिंग कैनोइंग खेल को अधिक पहचान दिलाने के लिए खेल विभाग सहित अन्य अधिकारी पूरी कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

गांव-गांव जाकर इस खेल की लोगों को जानकारी दी जा रही है। साथ ही गांवों के तालाबों में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे हैं। गांव पैजनिया के तालाब में खिलाड़ियों को खेल का अभ्यास कराया, जिससे देख युवा वर्ग जागरूक हो।

युवाओं में इस खेल को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है। कयाकिंग कैनोइंग खेल में पिछले चार दिनों में 23 लड़के और आठ लड़कियों ने पंजीकरण कराया है। पानी वाले खेलों के लिए झीलों को भी चिन्हित कर लिया गया है।

जिले में 55 झील की गई चिन्हित
बिजनौर में 150 हेक्टेयर में फैली 55 झीलों को पानी वाले खेलों के लिए चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही इन झीलों में पानी वाले खेल शुरू किए जाएंगे। नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोचीपुरा, गुंडा, स्योहारा में कासमाबाद, खेड़ी, चंदनपुरा, हल्दौर में जहानाबाद, किरतपुर में जहानाबाद, औरंगपुर ह्दया, अलीपुरा गंगा, मुर्तजापुर, किरतपुर, अल्हैपुर में पीपलसाना, नींदडू खास, नहटौर में हरगनपुर, देवमल में बादशाहपुर आदि अन्य ब्लॉकों में अधिकारियों ने 55 झीलों को चिन्हित किया है।

जिले में युवाओं का कयाकिंग कैनोइंग खेल को लेकर रूझान बढ़ने लगा है। अब तक 31 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करा लिया है। गांवों में जाकर अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल का प्रशिक्षण लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बिजनौर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों के निकलने की संभावना है। -फिरोज खान, प्रशिक्षक, कियाकिंग कैनोइंग, बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed