Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The trend of natural and organic farming increased in the district

Bijnor News: जिले में बढ़ा प्राकृतिक और जैविक खेती का रुझान

Thu, 29 Dec 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The trend of natural and organic farming increased in the district
बिजनौर के ग्राम मुबारकपुर के किसान विपिन कुमार लेमन ग्रास फसल के साथ। (फाइल फोटो) - फोटो : BIJNOR
जिले में बढ़ा प्राकृतिक और जैविक खेती का रुझान
विज्ञापन

बिजनौर। पारंपरिक खेती की जगह किसानों ने तकनीकी व नवाचार का सहारा लिया तो खेती लाभ का कारोबार बनने लगी। इस बदलाव की वजह बनी है तमाम किसानों की आधुनिक सोच। गन्ना बेल्ट के लिए प्रसिद्ध जिले के किसान अब दूसरी लाभकारी फसलों का भी उत्पादन कर रहे हैं। साल 2022 में करीब 89 किसान जैविक व नवाचार करने पर सम्मानित हुए हैं।
गन्ना बेल्ट बिजनौर में किसानों ने व्यावसायिक खेती की ओर कदम बढ़ने लगे हैं। फूल, ड्रैगन फ्रूट, केला, लीची, हल्दी, अदरक, सतावर, सब्जियां, शिमला मिर्च आदि की खेती हो रही है। गंगा किनारे 46 गांवों में जैविक खेती की जा रही है। इसी साल किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से किसानों को बाजार का प्लेट फार्म उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग ने ‘नवोन्मेशी कृषक बिजनौर’ के नाम से यू ट्यूब चैनल बनाया। इस पर किसानों की सफलता की स्टोरी व उत्पादों की वीडियो अपलोड की जा रही है।
विज्ञापन

भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद द्वारा बिजनौर को इंडिया एग्री बिजनेस अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि नवंबर माह में यह अवार्ड दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बिजनौर जनपद के किसानों द्वारा नई फसलों में प्रयोग करने, जैविक व प्राकृतिक विधि से खेती करने पर मिला। इसके अलावा व्यवसायिक खेती करने वाले करीब 89 किसानों को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोपीय देशों में पहुंचे जिले के चावल, सब्जी, तेल
जिला प्रशासन व कृषि विभाग ने किसानों को उनके उत्पादों का अच्छा मूल्य दिलाने के लिए संस्थाएं बनवाईं। निर्यातकों का किसानों के साथ संवाद कराया। निर्यातकों ने किसानों से जैविक उत्पाद गुड़, चावल, सरसों आदि को खरीदकर यूरोपीय देशों में आपूर्ति की। इससे किसानों की आय बढ़ी। इस बार सब्जी के आर्डर भी मिलने शुरू हुए हैं। 150 करोड़ के गुड़ का आर्डर भी मिला है।
महिला किसान निशा को सम्मानित कर चुके हैं सीएम
नूरपुर क्षेत्र के गांव किरतपुर की रहने वाली निशा देवी मशरूम, मधुमक्खी और मत्स्य पालन करती हैं। जिसके चलते प्रदेश स्तर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों ही निशा देवी को पुरस्कार दिया है। वहीं, उमरी गांव के किसान ऋतुराज पारंपरिक फसलों को छोड़कर ड्रैगन फूट की खेती करते हैं। अगरी के किसान अखिलेश चौधरी पॉली हाउस में फूलों की खेती करते हुए मुनाफा कमा रहे हैं।
जैविक व प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। बाजार का प्लेटफार्म उपलब्ध कराने को निर्यातकों व किसानों के बीच संवाद कराया जाता है। शीघ्र ही महर्षि कण्व ऋषि प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण केंद्र भी शुरू हो जाएगा

- उमेश मिश्रा, डीएम बिजनौर

बिजनौर के ग्राम किरतपुर में मशरूम के साथ निशा देवी। (फाइल फोटो)

बिजनौर के ग्राम किरतपुर में मशरूम के साथ निशा देवी। (फाइल फोटो)- फोटो : BIJNOR

जिनौर के ग्राम अगरी के किसान अखिलेश कुमार सिंह पॉली हाउस में फूलों के साथ। (फाइल फोटो)

जिनौर के ग्राम अगरी के किसान अखिलेश कुमार सिंह पॉली हाउस में फूलों के साथ। (फाइल फोटो)- फोटो : BIJNOR

दिल्ली में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर अवधेश मिश्रा को इंडिया एग्री बि

दिल्ली में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर अवधेश मिश्रा को इंडिया एग्री बि- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed