फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The train ran 104 kilometers with the help of a broken box

टूटे बॉक्स के सहारे 104 किलोमीटर चला दी ट्रेन

Sun, 10 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
The train ran 104 kilometers with the help of a broken box
धामपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन और उतरतीं सवारियां। - फोटो : DHAMPUR
टूटे बॉक्स के सहारे 104 किलोमीटर चला दी ट्रेन
विज्ञापन

धामपुर। मुरादाबाद से जालंधर जा रही रन थ्रू दरभंगा - जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये का प्लेट बॉक्स क्षतिग्रस्त है, इसका पता मुरादाबाद में ही चल गया था। बावजूद इसके ट्रेन को रवाना किया गया। मुरादाबाद से नजीबाबाद तक करीब 104 किलोमीटर तक ट्रेन ले जाने का जोखिम उठाया गया, जो भारी भी पड़ सकता था।
दरअसल, दरभंगा - जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन को जब मुरादाबाद से रवाना किया जाना था, तब ट्रेन में सबसे पीछे लगे जेनरेटर यान के पहिये का प्लेट बॉक्स मैकेनिक ने तारों से बांध दिया था। धामपुर के चकराजमल रेलवे स्टेशन तक ट्रेन करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय करने पर बॉक्स टूटकर गिर गया। मेकेनिकों ने जुगाड़ करके फिर से प्लेट बाक्स को बांधा और धामपुर रेलवे स्टेशन तक 40 किमी की स्पीड से लाए। फिर नजीबाबाद ले जाने पर तकनीकी खराबी दूर कर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन

- कई गाड़ियां रही बाधित
दरभंगा - जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन के करीब ढाई घंटे तक चकराजमल स्टेशन पर खड़ी करने के कारण दून एक्सप्रेस ट्रेन व एक मालगाड़ी करीब तीन घंटे बाधित रही। दून एक्सप्रेस ट्रेन को लूप लाइन पर खड़ा किया गया, जबकि मालगाड़ी को स्योहारा स्टेशन के पास लाइन पर खड़ा रहने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ट्रेन में सवार जवानों ने दी सूचना - चौकी प्रभारी
ट्रेन में सवार आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन के पहिये का प्लेट बॉक्स टूटा होने के कारण ट्रेन रुकने की सूचना दी। वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परेशान यात्रियों को समझाकर शांत किया गया। - विकल चौधरी, चौकी प्रभारी, आरपीएफ धामपुर

- ट्रेन रुकने पर घबराए यात्री
रन थ्रू ट्रेन दरभंगा - जालंधर एक्सप्रेस जब चकराजमल स्टेशन से पहले एकाएक रोकी गई, तो उसमें सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। क्योंकि वहां कोई स्टेशन नहीं था और न ट्रेन का स्टॉपेज था। इस पर यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए और गार्ड से कारण पूछने लगे। गार्ड ने यात्रियों को समझाया कि प्लेट बॉक्स टूट गया है, उसे ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed