{"_id":"6272cd45fc7b04014b4c2aba","slug":"the-three-youths-had-come-to-the-village-from-delhi-to-celebrate-eid-bijnor-news-mrt587239336","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से गांव में ईद मनाने आए थे तीनों युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से गांव में ईद मनाने आए थे तीनों युवक
विज्ञापन
चांदपुर के गांव बास्टा में गंगा में डूबे युवकों के विलाप करते परिजन।
- फोटो : BIJNOR
दिल्ली से गांव में ईद मनाने आए थे तीनों युवक
चांदपुर (बिजनौर)। ईद मनाने अपने गांव आए तीन युवक गंगा में नहाते समय डूब गए। जबकि एक युवक को गोताखोरों व किसानों ने बचा लिया। युवकों के गंगा में डूबने की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पानी में डूबने वाले युवकों का परिवार मजदूरी करता है। गंगा में डूबे युवकों में से दो दिल्ली में वेल्डिंग व एक प्राइवेट बैंक में काम करता था। युवक दिल्ली से अपने गांव में ईद मनाने आए थे और गंगा नहाने चले गए।
थाना चांदपुर के गांव बास्टा निवासी शाहरुख, फुरकान, वाजिद व आसिफ ईद पर अपने गांव आए हुए थे। बुधवार को चारों नारनौर के पास हस्तिनापुर क्षेत्र में बने गंगा पुल के पास नहाने चले गए। नहाते समय चारों गंगा में डूब गए। आसिफ को किसानों व गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया। जबकि शाहरुख, फुरकान व वाजिद की तलाश जारी है। हस्तिनापुर व चांदपुर थाने की पुलिस व गोताखोर युवकों की तलाश में मौके पर हैं। थाना चांदपुर के गांव बास्टा निवासी शाहरुख तीन भाई हैं। शाहरुख दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता है। उसके पिता भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। फुरकान पांच बहनों का इकलौता भाई है और दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता है। उसके पिता शामीम भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। इसी गांव का वाजिद तीन बहन व दो भाई हैं। वाजिद दिल्ली में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है। उसके पिता भी दिल्ली में काम करते हैं। वाजिद का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व ही हुआ है। घटना से युवकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा में गंगा में युवकों के डूबने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।- फोटो : BIJNOR

चांदपुर के गांव बास्टा में गंगा में डूबे युवकों के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन