फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The third worker injured in the firecracker factory blast also died.

Bijnor News: पटाखा फैक्टरी धमाके में घायल तीसरे श्रमिक ने भी तोड़ा दम

Thu, 23 May 2024 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
The third worker injured in the firecracker factory blast also died.
-परिवार का एकलौता चिराग था रजत, मौत से परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

-पुलिस अब तक आरोपियों को नहीं कर सकी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी



झालू (बिजनौर)। गंगोड़ा रोड पर संचालित पटाखा फैक्टरी में तेज धमाके में घायल तीसरे युवक रजत ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। श्रमिक रजत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अब तक तीन श्रमिकों की मौत चुकी है। मगर, पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

गंगोड़ा रोड पर हसनपुर काजी के जंगलों में संचालित पटाखा फैक्टरी में 19 मई को हुए धमाके में घायल श्रमिक रजत (24) पुत्र ओमप्रकाश निवासी गोपालपुर की बृहस्पतिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रजत की शादी चार साल पहले गांव सालमाबाद से हुई थी। रजत अपने परिवार का इकलौता चिराग था। वह अपने पीछे अपने बच्चों ढाई वर्षीय सागर, एक वर्षीय उदित को रोता, पत्नी और पिता को रोता बिखलता छोड़ गया। मां अर्चना की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी धमाके में गोपालपुर निवासी अमित की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद सोमवार को खारी निवासी चिंकू (19) पुत्र अनूप ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मृतक अमित के छोटे भाई सोहित ने फैक्टरी मालिक नहटौर अंबर अब्बास व फैक्टरी संचालित करने वाले ठेकेदार शानू के विरुद्ध हल्दौर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के पांच दिन बाद भी फरार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed