फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The temple on the loudspeaker playable raging

मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने पर भड़के

Sat, 30 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 30 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
The temple on the loudspeaker playable raging
मंदिर में लगा लाउडस्पीकर । - फोटो : अमर उजाला
नांगलसोती में  पुलिस द्वारा एक धार्मिक स्थल पर लगा लाउड बजाने से रोकने पर गांव लालपुर सोजीमल के दलित समाज के लोगों में रोष फैल गया। 
विज्ञापन

लाउड स्पीकर प्रकरण के तूल पकड़ने की खबर मिलने पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे।

नांगल  थाना क्षेत्र के गांव लालपुर सोजीमल के गोरखनाथ मंदिर पर लाउड स्पीकर  बजाने को लेकर मुस्लिम समुुदाय ने आपत्ति की। मुस्लिमों का आरोप था कि धार्मिक स्थल पर हाल ही में लाउड स्पीकर लगाया गया है। उन्होंने नई परंपरा से ग्रामवासियों को असुविधा होने की बात कहते हुए लाउड स्पीकर हटवाने की मांग की। नांगल पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम मंदिर पहुंचकर लाउड स्पीकर के बारे में जानकारी की। मंदिर पक्ष से जुड़े लोगों ने 1980 में  निर्मित गोरखनाथ मंदिर में शुरू से ही लाउड स्पीकर लगा होने का तर्क दिया।


इसके बावजूद मंदिर पर लगा लाउड स्पीकर न बजाने के पुलिस ने मंदिर संचालकों को सख्त निर्देश दिए। जिससे दलित समाज के लोगों में रोष फैल गया। धार्मिक भावनाएं आहत किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया।सूचना मिलने पर एसडीएम सहदेव मिश्र व सीओ संजय राय गांव पहुंचे। प मंदिर पक्ष के लोगों का कहना था कि शुरू से चली आ रही लाउड स्पीकर बजाने की परंपरा को एक समुदाय विशेष के दबाव में रोका जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच प्रशासन की उपस्थिति में हुई वार्ता के बाद मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर को न बजाकर मंदिर के भीतर छोटा स्पीकर बजाने पर सहमति बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed