फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The team made mortgages on the cow's death by vaccine

टीके से गाय की मौत पर टीम को बंधक बनाया

Sat, 18 Mar 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 18 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर में गांव लाटरा में पशु चिकित्सा टीम के टीका लगाने से गाय की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने टीम को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को तहरीर देकर ग्रामीणों ने टीम को छोड़ा।
विज्ञापन

बास्टा क्षेत्र के गांव लाटरा में शनिवार को पशु चिकित्सा टीम टीकाकरण के लिए पहुंची। टीम ने गांव निवासी राकेश कुमार की गाय को टीका लगाया। आरोप है कि टीका लगाते ही गाय की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने टीम को बंधक बना लिया। साथ ही सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसआई पवन कुमार ने ग्रामीणों को समझाया। साथ ही टीकाकरण टीम के खिलाफ तहरीर देने को कहा। उनके समझाने पर ग्रामीणों ने टीम को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पहुंची टीकाकरण की टीम में कोई डॉक्टर शामिल नहीं था। मौके पर पहुंचे पीपुल फोर एनीमल्स के सदस्य वीरेंद्र राजपूत व नरेश कुमार ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed