{"_id":"639628c4ceec9010ea461fff","slug":"the-style-of-migratory-birds-is-pleasing-to-the-tourists-bijnor-news-mrt617343918","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पर्यटकों के मन को भा रहा प्रवासी पक्षियों का अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पर्यटकों के मन को भा रहा प्रवासी पक्षियों का अंदाज
विज्ञापन
अमानगढ़ में पीली डैम पर उड़ान भरते प्रवासी पक्षी। यह फोटो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर एआर रहमान ने उप
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। सर्दी के आगाज के साथ ही प्रवासी पक्षियों की झील, नदियों, सरोवरों में महफिल लगनी शुरू हो गई है। प्रवासी पक्षी झील के पानी में डुबकी लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। अमानगढ़ के पास पीली डैम की झील में प्रवासी पक्षियों ने अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया। प्रवासी पक्षियों का कूल अंदाज पर्यटकों को खूब भा रहा है।
जिले में अमानगढ़ वन रेंज सबका ध्यान अपनी की ओर खींच रही है। मगर उसके पास ही पीली डैम झील में प्रवासी पक्षी मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। प्रवासी पक्षियों के पहुंचने से झील की सुंदरता पहले से अधिक बढ़ गई है। इस समय कार्मोरेंट बड़ी संख्या में दिख रहा है। इसके अलावा ब्रह्मणी डक, जिसे लाल सुर्खाब भी कहते हैं। इसके भी झुंड पीली डैम झील पर दिखाई दे रहे हैं। सर्दियों के मौसम में हजारों प्रवासी पक्षी जिले में पानी किनारे डेरा डालते हैं। जिससे नदियों, झील, सरोवर का नजारा मन को मोह लेता है। हर साल की तरह इस बार भी प्रवासी पक्षी पीली डैम झील पहुंचने शुरू हो गए हैं। प्रवासी पक्षियों को देख पर्यटक झील के पास जाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। बढ़ती सर्दियों में प्रवासी पक्षियों की संख्या अभी और बढ़ेगी।
झील पर पहुंच रहे ये पक्षी
पीली डैम झील पर कुरजां भी पहुंचने लगे हैं। इसके अलावा वाटर बर्ड, वॉबलर, टेलर बर्ड, लार्क, इंडियन रोलर नीलकंठ, बी-ईटर, पेलिकेन, शॉवलर, मूट, पिंटेल, स्पॉट बिल, पर्पल मुरहेन भी दिखाई देने लगेे हैं।
विज्ञापन
केहरीपुर से देखी जा रही हिमालय की चोटियां
अमानगढ़ में केहरीपुर से शिवालिक पहाड़ियों के साथ साथ हिमालय की चोटियां भी दिखाई दे रही है। हिमालय की वर्फीली चोटियां अमानगढ़ आने वाले पर्यटकों में रोमांच भरने के लिए काफी है। तमाम पर्यटक बर्फीली चोटी का नजारा अपने कैमरों में कैद रहे है।