फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The strike is over and the sanitation system is back on track.

Bijnor News: खत्म हुई हड़ताल, पटरी पर लौटी सफाई व्यवस्था

Wed, 17 Jun 2026 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The strike is over and the sanitation system is back on track.
नहटौर। नगर पालिका परिषद में ईओ और कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद पिछले छह दिनों से चल रही सफाईकर्मियों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। सफाईकर्मियों और पालिका प्रशासन के बीच हुई वार्ता के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था फिर से पटरी पर आ गई।
विज्ञापन



हड़ताल के दौरान नगर में विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए थे और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को संभालने के लिए रविवार रात चेयरपर्सन पति जैद रशीद और सभासदों ने निजी मजदूरों को लगाकर विशेष सफाई अभियान चलाया था। देर रात तक चले अभियान में शहर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से कूड़ा उठवाकर डंपिंग स्थल तक पहुंचाया गया था।
विज्ञापन



सोमवार शाम सफाईकर्मियों ने दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरस्वाल के नेतृत्व में चेयरपर्सन कैंप कार्यालय पहुंचकर वार्ता की। वार्ता के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई, जिसके बाद सफाईकर्मियों ने कुछ शर्तों के साथ काम पर लौटने पर सहमति जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हड़ताल समाप्त होने के बाद सफाईकर्मियों ने नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य शुरू कर दिया। पालिका प्रशासन ने भी जल्द से जल्द पूरे नगर की सफाई व्यवस्था सामान्य करने का दावा किया है। कर्मचारियों की वापसी से नागरिकों ने राहत की सांस ली है।


बॉक्स :


वार्ता में इन बिंदुओं पर बनी सहमति


- कर्मचारियों की 16 सूत्री मांगों पर विचार कर जायज मांगों का समाधान कराया जाएगा।

- हड़ताल समाप्त होने के बाद किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।

- हड़ताल अवधि का किसी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा जाएगा।

- बर्खास्त कर्मचारी अर्जुन वाल्मीकि की सेवा बहाल की जाएगी।

- मानवता के आधार पर अर्जुन वाल्मीकि की जमानत कराने में सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed