फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The strike affected the functioning

कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

Thu, 11 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 11 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The strike affected the functioning
बिजनौर में विकास भवन में धरने पर बैठकर प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनरतले पुरानी पेंशन बहाल कराने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में कर्मचारी हड़ताल      पर रहे। कर्मचारियों की हड़ताल  से कृषि, कोषागार, रजिस्ट्री, चकबंदी, निर्वाचन, सिंचाई,  ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, गन्ना विभाग, कृषि आदि विभागों में  काम प्रभावित रहा। हालांकि किसी भी कार्यालय में तालाबंदी नहीं रही।
विज्ञापन

बुधवार को हड़ताल के पहले दिन कर्मचारी विकास भवन में एकत्र हुए और मांगों को पूरा कराने के लिए  नारेबाजी की। परिषद जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नवंबर 2013 में 11 दिन की हड़ताल के बाद प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के समक्ष कर्मचारियों की मांगों को जायज मानते हुए  समस्या के समाधान का  आश्वासन दिया था। इसके बाद प्रांतीय नेतृत्व के साथ मुख्य सचिव की कई मांगों पर लिखित समझौता हुआ, लेकिन समझौतों  में शामिल शर्तों को लागू नहीं  किया गया। महामंत्री देशराज सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बहुत आवश्यक है।  इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हड़ताल में गजेंद्र शर्मा, मेहर सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक यादव, दिनेश भंडारी, कुसुम चौहान, पूरमबाला, रूपधारा, नीलम, अनीता, अशमा, मधु जौहरी, ललित कुमार,  शूरवीर सिंह, मोहम्मद अकबर, देवेंद्र सिंह, नीरज तोमर आदि रहे। 
विज्ञापन

वहीं नगीना में उपनिबंधक कार्यालय में कार्यरत निबंधन लिपिक कृष्ण पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यालय का समस्त स्टाफ हड़ताल पर रहा। कार्यालय में हड़ताल रहने के कारण  दिन भर होने वाले बैनामे, नकल, मुआयना आदि का कार्य बुरी तरह प्रभावित रहा।      ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बैनामा कराने वाले लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं बैनामा करने वाले दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टों आैर अधिवक्ताओं का कार्य  भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मेसिस्ट रहे हड़ताल पर
बिजनौर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने भी जिला चिकित्सालय में हड़ताल की। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा ने बताया कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए फार्मेसिस्टों ने हड़ताल सुबह आठ बजे 11 बजे तक की। वक्ताओं ने सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था, नकदीकरण की बहाली, कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति समस्त भत्तों की समानता प्रदान करने, निजीकरण आउटसोर्सिंग, ठेकेदारी व्यवस्था पूर्णत: समाप्त कर नियमित प्रकृति के पदों पर नियमित भर्ती करने, रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति करने, मोटरसाइकिल भत्ता देने, वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग की।  धरने में दिलीप सिंह, जेपी सिंह ने किया। धरने में  मुख्य फार्मेसी अधिकारी कमलचंद, राजेश कुमार रवि, राम सिंह, आनंद प्रकाश, सतेंद्र अमौली, जेडी सकलानी, पुष्पेंद्र सिंह, मनोज शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed