फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The storm caused havoc, 350 poles were broken, the power system stalled

Bijnor News: आंधी ने मचाई तबाही , 350 खंभे टूटे, बिजली व्यवस्था ठप

Thu, 25 May 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 25 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
The storm caused havoc, 350 poles were broken, the power system stalled
- करीब 200 इन्सुलेटर, तीन से चार ट्रांसफार्मर खराब हुए
विज्ञापन

- आवास विकास बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में गिरे 27 खंभे
- आबादी के कुछ क्षेत्र में 18 घंटे से ज्यादा बाधित आपूर्ति
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मंगलवार-बुधवार रात्रि जनपद में बारिश आंधी एक साथ हुई। बारिश के साथ चली आंधी ने जनपद में तबाही मचा दी। आंधी ने जिला मुख्यालय पर ही करीब 40 खंभे एवं बिजली लाइन के तार टूट गए। डबल खंभों पर रखे कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। 200 से ज्यादा इन्सुलेटर बस्ट व टूट गए। इस कारण जनपद में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

आवास-विकास क्षेत्र में करीब 18 घंटे व इसी बिजलीघर के कुछ क्षेत्र में 20 घंटे तक बिजली गुल रही। बुखारा बिजलीघर क्षेत्र में विद्युत लाइनें व खंभे टूट गए। विभाग के अनुसार इस आंधी से करीब 350 खंभे, डबल पोल टूटने की संभावना है। फील्ड स्टाफ के अनुसार आवास-विकास के कुछ क्षेत्र में देर रात या सुबह तक ही बिजली आपूर्ति हो जाएगी। शहर ही नहीं ग्रामीण अंचल में आंधी ने बिजली व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। वैसे आंधी बिजली विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। यह लाइनों के पास खड़े पेड़ों की छटाई नहीं कराते हैं। यही कारण रहा कि पेड़ों कुछ हिस्सा गिरने से खंभा व लाइन टूट जाती है। टच होने आपूर्ति को बाधित रखता है।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में छाया रहा अंंधेरा
मंगलवार दिनभर गर्मी बहुत होने व कटौती से लोग परेशान रहे। बिजली कटौती ज्यादा होने से इन्वेटर बैटरी चार्ज नहीं हो पाए। रात में बारिश के साथ आंधी आने से बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई। बीएसए कार्यालय आदि में कर्मचारियों व अधिकारी अंधेरे में बैठ कर काम करते दिखाई दिए। कुछ ऑफिस में जेनरेटर चलाकर ही जरूरी कार्य पूर्ण पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------- कोट
आंधी, बारिश से टूटी बिजली लाइनें
आंधी, बारिश से पेड़ गिरने के कारण बिजली खंभे व तार टूट गए। अचानक बड़े स्तर पर लाइनें व दो तीन ट्रांसफार्मर टूट गए। समस्त फील्ड स्टाप व ठेकेदारों के कर्मी लगाकर अधिकांश क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है - प्रदीप कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed