फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The spirit of patriotism was taken out by the cycle tour

साइकिल यात्रा निकाल जगाया देशभक्ति का जज्बा

Fri, 12 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The spirit of patriotism was taken out by the cycle tour
साइकिल यात्रा निकाल जगाया देशभक्ति का जज्बा
विज्ञापन

बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला जज एमपी सिंह के नेतृत्व में साइकिल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली जजी परिसर से शुरू होकर शक्ति चौक, डाकघर, कलक्ट्रेट, नुमाइश ग्राउंड से होती हुई जजी परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों में देशप्रेम की भावना और जन जन तक इस कार्यक्रम के प्रति जागरूक करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जिला जज एमपी सिंह ने 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अमृत महोत्सव में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय वीके सिंह, एडीजे राम अवतार यादव, एसीजे अनुपमा, एसीजे एसडी नीलम सरोज, मीनाक्षी सिंह, एडीजे अवधेश कुमार, एडीजे हनी गोयल, एडीजे डा. विजय कुमार, एडीजे प्रताप सिंह शुक्ला, एडीजे रामलाल, जज पप्पू कुमार सिंह, सीजेएम शारिब अली, सिविल जज शिवानंद गुप्ता, एसीजेएम अभिनव यादव, जिला बार अध्यक्ष अजीत पंवार, महासचिव रामेंद्र सिंह, एडीजीसी छितिज कुमार, डीजीसी वरूण राजपूत, पवन कुमार, केडी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed