फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The son had robbed his mother

बेटे ने ही की थी मां से लूटपाट

Thu, 13 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The son had robbed his mother
बिजनौर के गांव दारानगर गंज में मां के साथ लूट करने वाला पकड़ा गया दानिश व उसका साथी शाहबान। - फोटो : BIJNOR
बेटे ने ही की थी मां से लूटपाट
विज्ञापन

बिजनौर। दारानगर गंज में महिला से 50 हजार रुपये उसके बेटे ने अपने साथी के साथ लूटे थे। अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए बेटे ने रिश्तेदारों के साथ योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बेटे व उसके साथी को दबोच लिया है। लूट की योजना में शामिल बाकी साथियों की पुलिस तलाश में लगी है।
शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के मुताबिक हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव नाईपुरा निवासी रियासत की पत्नी नसीमा मंगलवार को दिन में गंज स्थित पीएनबी शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर पैदल भोगनवाला मार्ग की ओर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने नसीमा को धक्का देकर गिरा दिया और उससे 50 हजार की नगदी लूट ली। इस मामले में गांव नाईपुरा निवासी इरफान और अफसर दोनों भाई के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी थी। पुलिस ने गांव नाईपुरा निवासी नसीमा के बेटे दानिश व शहर कोतवाली के गांव भोगनवाला निवासी शहवान को दबोचकर महिला से लूटे 30 हजार रुपये व बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दानिश व शहवान ने बताया कि दानिश का पिता रियासत व गांव का इरफान दोनों दूधिया हैं। दोनों के बीच रंजिश चल रही है। रियासत के बेटे दानिश ने इरफान को सबक सिखाने के लिए गांव दारानगरगंज निवासी अपने मामा हिस्ट्रीशीटर जाकिर व ममेरे भाई शाकिर के साथ मिलकर अपनी मां के साथ लूट करने की योजना बनाई। योजना में शहवान भी शामिल रहा। इरफान व उसके बेटे को झूठे मामले में फंसाने के लिए खुद ही लूट की। दानिश ने अपनी मां को योजना के मुताबिक बैंक से रुपये निकालने भेज दिया। शहवान की बाइक लूट में प्रयुक्त हुई। पुलिस फरार जाकिर व शाकिर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed