{"_id":"58c440604f1c1bfd6cdc435a","slug":"the-sloganeering-against-ruchi-vira","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुचिवीरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुचिवीरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में मतगणना के नतीजे आने के बाद सपा प्रत्याशी रुचिवीरा सेंट्रल वेयर हाउस के बाहर निकलीं तो लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। लोगों में उनके खिलाफ गुस्सा नजर आया। दूसरी ओर, रुचिवीरा ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में विकास के कार्य किए हैं, जो लोगों को पसंद नहीं आए। वे हार को स्वीकार करती हैं।
मतगणना के बाद सपा की पूर्व विधायक व प्रत्याशी रुचिवीरा के मतगणना स्थल सेंट्रल वेयर हाउस के बाहर आते ही लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्हें लोगों ने खूब खरी-खोटी भी सुनाई। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने रुचिवीरा को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। इसके बावजूद लोगों में उनके खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही गया। हालात बिगड़ते देखकर पुलिस ने रुचिवीरा को सेंट्रल वेयर हाउस की ओर से ग्राम आदमपुर के लिए जा रहे कच्चे मार्ग से निकाला। इस दौरान रुचिवीरा के समर्थक भी लोगों के आक्रोश को चुपचाप देखते रहे। इसके बाद वे धीरे-धीरे वहां से खिसक लिए।