{"_id":"68978fb7784abe5fa8054591","slug":"the-slab-of-the-barrage-bridge-slipped-due-to-a-fault-in-the-bearing-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-157080-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेयरिंग में खराबी आने से खिसका बैराज पुल का स्लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेयरिंग में खराबी आने से खिसका बैराज पुल का स्लैब
Sat, 09 Aug 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर बैराज पुल के बेयरिंग में दिक्कत आने की वजह से स्लैब तिरछा हुआ है। यह बात नेशनल हाईवे की प्राथमिक जांच में सामने आ रही है। उधर, ब्रिज एक्सपर्ट की की टीम को बैराज पर गंगा का जलस्तर कम होने का इंतजार है।
शनिवार को केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) और आईआईटी रुड़की की टीम ने फोन के जरिए जलस्तर का जायजा लिया। नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने शनिवार को जलस्तर और गंगा में उठ रही लहरों के संबंध में वीडियो बनाकर टीम को भेजी। बताया जा रहा है कि दोनों ही संस्थानों की ब्रिज एक्सपर्ट की टीम जलस्तर कम होने का इंतजार कर रही है। बता दें कि इन टीमों को जांच के लिए पुल के नीचे उतरना पड़ेगा।
यह टीम नीचे उतरकर पिलर कैप पर खड़े होकर बेयरिंग और गर्डर तथा स्लैब के संबंध में जांच करेगी। इस टीम के सुझाव के बाद ही मरम्मत की गुंजाइश है या नहीं, यह तय किया जाएगा।
विज्ञापन
nएक तरफ कम हुआ, दूसरी तरफ बढ़ गया गैप : बैराज के गेट नंबर 20 और 21 के बीच स्लैब एक्सपेंशन ज्वाइंट में गैप आया तो पुल में आई खराबी पर नजर पड़ी। बता दें कि यह गैप एक तरफ कम हुआ तो दूसरी तरफ बढ़ गया है। यानि स्लैब के एक्सपेंशन ज्वाइंट में एक सिरे पर 65 मिलीमीटर का गैप है जबकि इसी स्लैब के दूसरे सिरे पर पांच मिलीमीटर का गैप है। यानि स्लैब तिरछा हो गया है। ब्रिज एक्सपर्ट की मानें तो स्लैब के एक्सपांशन ज्वाइंट में कम से कम 40 मिलीमीटर का गैप होना जरूरी होता है।