फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The shooters of Chandpur made the school's name bright

चांदपुर के शूटरों ने किया स्कूल का नाम रोशन

Fri, 29 Jan 2021 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
The shooters of Chandpur made the school's name bright
चांदपुर के शूटरों ने किया स्कूल का नाम रोशन
विज्ञापन

चांदपुर। द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज मेरठ में आयोजित राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में द हेजलमून स्कूल चांदपुर के शूटरों ने प्रतिभा का लोहा मनवाकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज मेरठ में 23 से 26 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में द हेजलमून स्कूल चांदपुर के शूटर ईशान अग्रवाल, शबनूर, विकुल, अंश डिवास ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किए। निशांत व शिवांक ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। टीम वर्क में पुनीत कुमार, आकाश कुमार व निशांत कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

यूपीएसआरए के ज्वाइनिंग सेक्रेट्री अरुण चौधरी ने निशानेबाजों को सम्मानित करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के शूटर छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर स्कूल निदेशक शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने निशानेबाजी में छात्रों की बढ़ती रुचि व श्रेष्ठ प्रदर्शन पर कोच आकाश कुमार की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने छात्रों को इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि छात्र अपनी प्रतिभाओं को पहचान कर कड़े परिश्रम द्वारा सफलता की ऊंचाइयों को छू सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed