{"_id":"60fb03c28ebc3e58625865a1","slug":"the-serial-number-has-not-yet-been-uploaded-on-the-website-bijnor-news-mrt5487123161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक अनुक्रमांक वेबसाइट पर नहीं हुए अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक अनुक्रमांक वेबसाइट पर नहीं हुए अपलोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक अनुक्रमांक वेबसाइट पर नहीं हुए अपलोड
बिजनौर। यूपी बोर्ड ने इंटर के छात्रों के अनुक्रमांक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। बोर्ड का रिजल्ट अनुक्रमांक से देखा जाता है। जिले में 40 हजार से अधिक छात्र छात्राएं इंटर में पंजीकृत हैं। अनुक्रमांक अपलोड नहीं होने से छात्र बेचैन हैं। इंटर का रिजल्ट घोषित होने में देरी से छात्रों के डिग्री कालेजों में दाखिले के लिए परेशानी हो सकती है। निजी कालेजों ने एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा कोरोना के कारण निरस्त हो गई है। रिजल्ट कक्षा नौ व ग्यारह के साथ दसवीं, बारहवीं में प्री-बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों से तय फार्मूला पर बन रहा है। रिजल्ट घोषित होने की अभी कोई निश्चित तारीख नहीं है। छात्र पिछले सालों की तरह अपना रिजल्ट अनुक्रमांक के द्वारा देखेंगे। छात्रों का हाईस्कूल परीक्षा में प्रोजेक्ट वर्क होता है जबकि इंटर में विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा होती है। डीआईओएस दफ्तर के अनुसार छात्र को प्रयोगात्मक परीक्षा व प्रोजेक्ट वर्क के समय अनुक्रमांक बता दिए जाते हैं। बोर्ड ने हाईस्कूल के छात्रों के अनुक्रमांक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। साथ ही अनुक्रमांक देखने के लिए लिंक भी जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने इंटर के छात्रों के अनुक्रमांक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। छात्र पहले वेबसाइट पर देखकर प्रयोगात्मक परीक्षा में मिले अनुक्रमांक का सत्यापन करेंगे। छात्रों को अनुक्रमांक देखने के लिए लिंक भी जारी होगा। दसवीं के छात्रों के वेबसाइट पर अपलोड होने से यह माना जा रहा है कि हाईस्कूल का रिजल्ट पहले आ सकता है।
इंटर का रिजल्ट घोषित होने में हो रही देरी से छात्र बेचैन हैं। सभी बोर्ड ने रिजल्ट को लगभग फाइनल कर दिया है परंतु यूपी बोर्ड के रिजल्ट घोषित होने के बारे में कोई सुगबुगाहट नहीं है। छात्र सुमित, हर्ष बताते हैं कि सीबीएसई आदि बोर्ड की मेरिट काफी हाई होती है। छात्रों ने डिग्री कालेजों में दाखिलों के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिए हैं। यूपी बोर्ड के छात्रों में रजिस्ट्रेशन को लेकर असमंजस बना है। डीआईओएस राजेश कुमार का कहना है कि हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित हो जाएगा। हाईस्कूल परीक्षा के छात्रों के अनुक्रमांक वेबसाइट पर अपलोड हो गए हैं। रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है।