फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The second prayer offered with simplicity

सादगी से अदा की दूसरे जुमे की नमाज

Sat, 24 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The second prayer offered with simplicity
सादगी से अदा की दूसरे जुमे की नमाज
विज्ञापन

बिजनौर/गजरौला शिव। रमजान मुबारक माह के जुमे की नमाज मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग, अकीदत के साथ पढ़ी गई। शहर की कुछ मस्जिदों में तीन-तीन जमात बनाकर नमाज अदा की गई। कुछ मस्जिदों में गाइडलाइन का पालन करते हुए केवल पांच लोगों ने ही रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज अदा की।
गांव गजरौला शिव, जंदरपुर व मंडावली सैदू की मस्जिदों में भी रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज शांति व अकीदत के साथ अदा की गई। बिजनौर की मोहल्ला चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद, सिविल लाइंस में तकिया वाली मस्जिद, रेलवे स्टेशन वाली मस्जिद, जजी वाली मस्जिद आदि मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अदा की गई। कुछ मस्जिदों में कम संख्या को लेकर तीन तीन बार अलग-अलग टाइम में नमाज अदा की गई। मोहल्ला चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद मौलाना वरीस अहमद ने रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

मौलाना वरीस अहमद ने रमजान उल मुबारक माह पर रोशनी डालते हुए बताया कि रमजान का यह वह महीना है जिसका अव्वल हिस्सा रहमत का है। उन्होंने नमाजियों से मस्जिदों में सोशल डिस्टेंस के साथ नमाज अदा करने, रोजों की पाबंदी करने कुरान की तिलावत करने को कहा। उन्होंने 24, 25 अप्रैल तक लोगों से पूर्ण लॉकडाउन का पालन करने, घरों से न निकलने व कोरोना पीड़ित लोगों के लिए दुआएं मांगने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed