फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The roof fell, the dreams were shattered, only the open sky remained

छत क्या गिरी, बिखर गए अरमान, रह गया बस खुला आसमान

Wed, 10 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The roof fell, the dreams were shattered, only the open sky remained
बेबसी के आंशू। बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान में मकान की छत गिरने और बच्चे की मौत के बाद गमजदा सन्नो? - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। इकरार अहमद के मकान की गिरी, तो उसके मलबे में उनके कलेजे का टुकड़ा दब गया। इसके अलावा उनके न जाने कितने अरमान भी इस मलबे में दफन हो गए। अब खुले आसमान के नीचे मलबे पर बैठा यह परिवार आंसू बहाते हुए बेबस नजर आ रहा है। परिवार की हालत ऐसी है कि 25 गज जमीन में बने इस मकान की छत दोबारा बनवाना तो दूर इसके ऊपर तिरपाल तक ढकने के लिए पैसे नहीं है।
विज्ञापन

मोहल्ला खत्रियान निकट मक्का मस्जिद निवासी इकरार अहमद पुत्र इंतखाब सोमवार की दोपहर को अपने दो बच्चों सैफ, कैफ व बीवी सन्नो के साथ घर में था। इस दौरान मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में चारों दब गए। उपचार के दौरान कैफ (8 वर्ष) की मौत हो गई। दूसरे बच्चे सैफ की हालत भी गंभीर है। इकरार राज-मिस्त्री का काम करता है, लेकिन कुछ समय पहले उसके पैर में संक्रमण हो गई और आज वह चलने-फिरने की स्थिति में भी नहीं है। उसके साथ-साथ घर की छत पर भी मुफलिसी का बोझ इस कदर बढ़ा कि वह उसे झेल नहीं पाई और धराशायी हो गई। मंगलवार को छत के मलबे के पास इकरार की पत्नी सन्नो बदहवास हालत में यही कहती रही कि छत के साथ-साथ उसके कलेजे का टुकड़ा भी छिन गया। अब केवल उनके हिस्से में खुला आसमान ही बचा है।
विज्ञापन

दो साल पहले किया था पीएम आवास योजना में आवेदन
मंगलवार को अपने छत के मलबे पर बैठी सन्नो रो-रोकर कह रही थी कि हमने तो दो साल पहले पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया था। अभी तक उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया गया। यदि समय रहते मकान बन जाता तो न ही छत गिरती और न ही उसका बेटा उससे छिनता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा योजना का लाभ : एडीएम
एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने कहा कि इस मामले को दिखवाया जाएगा। पीड़ित जिन योजनाओं के पात्र हैं, उनका लाभ दिलाया जाएगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed