फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The road will go from village to village, connectivity routes will be strengthened

Bijnor News: बिजनौर - गांव से गांव तक जाएगी सड़क, मजबूत होंगे संपर्क मार्ग

Wed, 23 Aug 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The road will go from village to village, connectivity routes will be strengthened
- सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव दिए गए, जल्द जारी होंगे टेंडर
विज्ञापन

- जिले में 105 किमी लंबी सड़क बनाकर गांव से गांव को जोड़ेगी जिपं
- हॉटमिक्स से भी बनेंगी 46 किलोमीटर लंबी 40 सड़क
- शासन ने इस बार सड़कों के निर्माण का बढ़ाया लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गांव को पड़ोसी गांव से जोड़ने के लिए इस बार जिला पंचायत 105 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराएगी। इनमें 46 मिलोमीटर लंबी 40 सड़कें हॉटमिक्स से बनाने की योजना है, बाकी का निर्माण पुराने ढर्रे पर ही किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया भी हो जाएगी।
पिछले वित्तीय वर्ष में जिला पंचायत ने ग्रामीण इलाकों में 37 सड़कों का निर्माण हॉटमिक्स से किया था। बता दें कि हॉटमिक्स से बनने वाली तारकोल सड़क का निर्माण मशीन से किया जाता है। जिसमें कहीं भी दबक देखने को नहीं मिलती। साथ ही सड़क के दोनों ओर सफेद पट्टी बनाई जाती है। जिससे सड़क की सुंदरता ही नहीं बढ़ती, बल्कि रात में सड़क का किनारा भी नजर आता है।
विज्ञापन

इन सड़कों की गुणवत्ता देखते हुए इस बार शासन ने जिला पंचायतों में सड़क निर्माण का लक्ष्य बढ़ा दिया है। इस बार बिजनौर जिला पंचायत को 46 किलोमीटर लंबी 40 सड़कों का निर्माण हॉटमिक्स से कराने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके आधार पर करीब चालीस सड़क बनाई जाएगी। हालांकि जिला पंचायत की ओर से 105 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनमें 40 सड़क हॉटमिक्स की शामिल हैं, बाकी सीसी रोड, खडंजा और तारकोल से कुछ सड़क भी बनेंगी। बता दें कि इन सड़कों का निर्माण एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने के लिए किया जाएगा। क्योंकि मुख्य मार्ग से संपर्क मार्ग के सहारे गांव पहले से ही जुड़े हुए हैं। जबकि जिला पंचायत उन जगहों पर सड़क बनाएगी, जो कच्चे रास्ते गांव से पड़ोसी गांव को जोड़ रहे हैं।

हॉटमिक्स से बनाई जाएंगी यह सड़कें : साकेंद्र प्रताप सिंह
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार हॉटमिक्स से बनने वाली सड़कों का लक्ष्य बढ़ाया गया है। पिछले साल बेहतर गुणवत्ता के साथ बनी सड़कों को देखते हुए शासन ने यह कदम उठाया है। जिला पंचायत सदस्यों से उनके क्षेत्रों में निर्माण के लिए प्रस्ताव मांग लिए गए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया भी चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed