फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The report, in the hope of life report

रिपोर्ट की आस में रपट गई जान

Sat, 19 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 19 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बरुकी में तारीख पे तारीख, फिल्म दामिनी में सन्नी देओल द्वारा बोला गया ये डायलॉग भारतीय व्यवस्था पर कटाक्ष है। इसी तारीख की वजह से किशोर दुनिया से चला गया।           
विज्ञापन

ग्राम शादीपुर निवासी धर्मवीर कश्यप का इकलौता बेटा अनमोल कश्यप एक वर्ष पूर्व तक बिल्कुल ठीक था। गत वर्ष उसके पैरों में दर्द हुआ। इस पर उसे पहले बिजनौर डॉक्टर को दिखाया। आराम न  होने पर धर्मवीर अनमोल को जॉली ग्रांट ले गया, वहां से डॉक्टरों ने अनमोल को एम्स दिल्ली के लिए लिखा। एम्स में अनमोल की जांच हुई, जो सभी नॉर्मल थी। इसके बाद पांच जुलाई को अनमोल की रीढ़ की हड्डी का सैंपल लिया गया। धर्मवीर से 30 सितंबर को रिपोर्ट लेने को कहा गया। इस दौरान अनमोल की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे चलने के लिए सहारे की जरूरत पड़ने लगी। आरोप है कि डॉक्टरों ने रिपोर्ट आने से पहले किसी भी इलाज से मना कर दिया। 30 सितंबर को जब धर्मवीर अनमोल को लेकर पुन: एम्स पहुंचा, तो रिपोर्ट न आने की बात कहकर डॉक्टरों ने उसे  भर्ती करने को मना कर दिया। डॉक्टरों ने 15 दिन बाद रिपोर्ट आने की बात कह कर उन्हें भेज दिया। 15 दिन बाद जब धर्मवीर फिर एम्स में गया, तो उसे फिर टरका दिया। सप्ताह में दो बार धर्मवीर फोन करके रिपोर्ट के बारे में जानकारी करता रहा, उधर से कुछ दिन बाद फोन करने की आवाज ही आती रही। शुक्रवार रात अनमोल ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed